दुनिया के इन 9 देशों में हैं 99 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम, एक में तो सारे निवासी हैं मुसलमान

Published : Jan 21, 2026 09:44 am IST, Updated : Jan 21, 2026 09:44 am IST
  • Image Source : Pexels Representational

    इस्लाम आज की तारीख में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, और तमाम देशों में इसको मानने वाले बहुसंख्यक हैं। आज हम बात करेंगे उन 9 देशों की जहां मुस्लिम आबादी 99 प्रतिशत से भी ज्यादा है। इनमें से एक देश ऐसा है जहां हर निवासी मुसलमान है। ये देश एशिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व में फैले हैं, जहां संस्कृति और परंपराएं इस्लामी मूल्यों से गहराई से जुड़ी हैं। इस्लामी डेमोग्राफी की रोचक तस्वीर पेश करने वाले ये आंकड़े संयुक्त राष्ट्र और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं।

  • Image Source : Pexels Representational

    मोरक्को: उत्तरी अफ्रीका में स्थित देश मोरक्को इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है जहां कुल आबादी 3,67,38,229 है और इनमें से 99 फीसदी यानी 3,63,70,847 लोग मुसलमान हैं। इस मुल्क में मुख्य रूप से सुन्नी इस्लाम को ज्यादा माना जाता है। कासाब्लांका जैसी विश्व प्रसिद्ध मस्जिद इसी देश में है।

  • Image Source : Pexels Representational

    अल्जीरिया: अल्जीरिया उत्तरी अफ्रीका का बड़ा देश है, जहां की 4,41,78,884 लोगों की आबादी में से 99 प्रतिशत यानी कि 4,37,37,096 लोग मुसलमान हैं। यहां सुन्नी इस्लाम राज्य धर्म है। भूमध्य सागर के किनारे बसा यह देश तेल और गैस पर निर्भर है।

  • Image Source : Pexels Representational

    पश्चिमी सहारा: पश्चिमी सहारा उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका में स्थित है। इस मुल्क की कुल आबादी 6,03,253 है और इनमें से 99.4 प्रतिशत यानी कि 5,99,633 लोग इस्लाम को फॉलो करते हैं। यहां सुन्नी इस्लाम को मानने वाले लोग ज्यादा हैं। रेगिस्तानी इलाका होने से लोग मुख्य रूप से पशुपालन पर निर्भर हैं।

  • Image Source : Pexels Representational

    जिबूती: जिबूती पूर्वी अफ्रीका का एक छोटा सा देश है, जहां की कुल आबादी 10,03,800 है। इस देश की कुल आबादी में से 99.4 फीसदी यानी कि 9,98,273 लोग मुसलमान हैं। सुन्नी इस्लाम को प्रमुखता से मानने वाले इस देश में फ्रांसीसी प्रभाव जमकर देखने को मिलता है। इस देश की अर्थव्यवस्था में यहां के बंदरगाह का बहुत बड़ा रोल है।

  • Image Source : Pexels Representational

    अफगानिस्तान: दक्षिण एशिया में स्थित अफगानिस्तान की कुल आबादी 3,71,35,000 है जिसमें 99.7 प्रतिशत यानी 3,70,25,000 मुसलमान हैं। यहां सुन्नी और शिया दोनों संप्रदायों के लोग रहते हैं, और इस्लाम राज्य धर्म है। पहाड़ी इलाकों में बसे लोग मुख्य रूप से कृषि और पशुपालन पर निर्भर हैं और यहां तालिबानी शासन के तहत शरिया कानून लागू है।

  • Image Source : Pexels Representational

    सोमालिया: सोमालिया पूर्वी अफ्रीका में स्थित है, जहां कुल आबादी 1,10,00,000 है। सोमालिया में 99.8 प्रतिशत यानी 1,09,78,000 लोग मुसलमान हैं। यहां सुन्नी इस्लाम प्रमुख है और शरिया कानून प्रभावी है। राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद, धार्मिक एकता यहां के लोगों को जोड़े रखती है।

  • Image Source : Pexels Representational

    ईरान: ईरान मध्य पूर्व का एक बड़ा देश है, जहां कुल आबादी 8,59,61,000 है। इस मुल्क की 99.8 प्रतिशत आबादी यानी कि कुल 8,57,00,000 लोग मुसलमान हैं। यहां शिया इस्लाम प्रमुख है और इस्लामी गणराज्य के रूप में शासन चलता है। प्राचीन फारसी संस्कृति और इस्लामी परंपराओं का मिश्रण यहां देखने को मिलता है।

  • Image Source : Pexels Representational

    मॉरिटानिया: मॉरिटानिया उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है, जहां की कुल आबादी 41,61,925 है। इस देश में 41,57,425 लोग मुसलमान हैं यानी कि 99.9 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। इस मुल्क में भी इस्लाम राज्य धर्म है और शरिया कानून लागू है। इस मुल्क के लोग मुख्य रूप से सुन्नी मुसलमान हैं।

  • Image Source : Pexels Representational

    मालदीव: मालदीव हिंद महासागर में बसा एक छोटा सा द्वीप राष्ट्र है, जहां कुल आबादी 3,74,775 है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां के सभी 100 प्रतिशत नागरिक मुसलमान हैं। यहां इस्लाम आधिकारिक धर्म है और कानून इस्लामी सिद्धांतों पर आधारित हैं। पर्यटन इस देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।