अमेरिका में हुआ रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के 35 डिब्बे; देखें भयावह तस्वीरें

अमेरिका में भयानक रेल हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेन के 35 डिब्बे पटरी से उतार गए हैं। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन तस्वीरें देखने के बाद आप यह समझ जाएंगे कि हादसा कितना भयावह था।

अमेरिका के टेक्सास में भयानक रेल हादसा हुआ है। यहां यूनियन पैसिफिक ट्रेन के 35 डिब्बे पटरी से उतर गए है। हादसा गॉर्डन कस्बे के पूर्व में हुआ, जो फोर्ट वर्थ से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
1/6 Image Source : ap
अमेरिका के टेक्सास में भयानक रेल हादसा हुआ है। यहां यूनियन पैसिफिक ट्रेन के 35 डिब्बे पटरी से उतर गए है। हादसा गॉर्डन कस्बे के पूर्व में हुआ, जो फोर्ट वर्थ से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
2/6 Image Source : ap
हादसे के बाद भयावह तस्वीरें देखने को मिली है। कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं। पेलो पिंटो काउंटी इमरजेंसी सर्विसेज डिस्ट्रिक्ट ने हादसे को खतरनाक बताया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ट्रेन के डिब्बों में क्या था।
3/6 Image Source : ap
ट्रेन हादसे के बाद अधिकारियों के मुताबिक किसी भी डिब्बे से कोई रिसाव नहीं हो रहा है। टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान और खतरे को नियंत्रित कर रही हैं। फायर डिपार्टमेंट सतर्कता के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।
4/6 Image Source : ap
यूनियन पैसिफिक प्रवक्ता रोबिन टिसवर ने बताया कि हादसे के बाद आसपास उगी हुई घास में आग लग गई जिसे बुझा दिया गया है। ट्रेन की मरम्मत के लिए भी टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
5/6 Image Source : ap
अमेरिका में हुए इस रेल हादसे के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अब तक आसपास की किसी भी इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
6/6 Image Source : ap
हादसे के बाद पटरी से ट्रेन के डिब्बों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा ताकि रेल यातायात बहाल किया जा सके। इस बीच अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो हादसे वाली जगह से दूर रहें।