अमेरिका में पहली बार मना ‘डे ऑफ द डेड’, रंग-बिरंगी परेड से लेकर कुश्ती तक; देखें तस्वीरें

अमेरिका के सिएटल स्थित पाइक प्लेस मार्केट में पहली बार ‘डे ऑफ द डेड’ उत्सव मनाया गया। रंग-बिरंगी परेड, मैक्सिकन लोक नृत्य, मैरियाची संगीत, लुचा लिब्रे कुश्ती और दिवंगत प्रियजनों की याद में सजी वेदियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

अमेरिका के सिएटल स्थित पाइक प्लेस मार्केट में शुक्रवार को पहली बार ‘डे ऑफ द डेड’ यानी ‘दिया दे मुर्तोस’ उत्सव मनाया गया। इस दौरान मैरियाची संगीत, लोक नृत्य, लुचा लिब्रे कुश्ती और दिवंगत प्रियजनों की याद में वेदियां सजाई गईं। उत्सव का समापन परेड के साथ हुआ।
1/10 Image Source : AP/India TV
अमेरिका के सिएटल स्थित पाइक प्लेस मार्केट में शुक्रवार को पहली बार ‘डे ऑफ द डेड’ यानी ‘दिया दे मुर्तोस’ उत्सव मनाया गया। इस दौरान मैरियाची संगीत, लोक नृत्य, लुचा लिब्रे कुश्ती और दिवंगत प्रियजनों की याद में वेदियां सजाई गईं। उत्सव का समापन परेड के साथ हुआ।
2/10 Image Source : AP
मैक्सिकन युवा लोक नृत्य समूह ‘सैंटाना चार्रो ब्रदर्स’ के जूनियर सैंटाना 23 अक्टूबर 2026 को सिएटल के पाइक प्लेस मार्केट में आयोजित ‘डे ऑफ द डेड’ उत्सव के दौरान कार्यक्रम देखते हुए।
3/10 Image Source : AP
सिएटल के पाइक प्लेस मार्केट में ‘डे ऑफ द डेड’ उत्सव के दौरान कैटरीना के पारंपरिक परिधान पहने महिलाओं का ग्रुप परेड में हिस्सा लेता हुआ।
4/10 Image Source : AP
पाइक प्लेस मार्केट के ऐतिहासिक इलाके में आयोजित परेड के दौरान लोक नर्तक सड़क पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ते नजर आए।
5/10 Image Source : AP
‘डे ऑफ द डेड’ उत्सव की परेड में मार्क बॉटिस्टा और कैसेंड्रा हैरिसन अपनी 1963 मॉडल की शेवरले इम्पाला कार में सवार होकर शामिल हुए।
6/10 Image Source : AP
ब्राजील के ड्रम और नृत्य समूह ‘वामोला’ के कलाकार सिएटल में आयोजित उत्सव की परेड के दौरान अपनी प्रस्तुति देते हुए।
7/10 Image Source : AP
दिवंगत प्रियजनों की याद में सजाई गई वेदी के पीछे पाइक प्लेस मार्केट के मुख्य साइनबोर्ड की तस्वीरें लेते लोग।
8/10 Image Source : AP
पाइक प्लेस मार्केट में ‘डे ऑफ द डेड’ समारोह के दौरान लुचा लिब्रे वोल्कानिका के पहलवान बड़ी संख्या में जुटे दर्शकों के सामने कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए।
9/10 Image Source : AP
मैक्सिकन संस्कृति से जुड़े ‘डे ऑफ द डेड’ उत्सव के दौरान लोक नृत्य कलाकार पारंपरिक अंदाज में परेड में प्रदर्शन करते हुए।
10/10 Image Source : AP
सिएटल के पाइक प्लेस मार्केट में आयोजित ‘डे ऑफ द डेड’ समारोह के दौरान योलांडा यबारा बाजार के एंट्री गेट की ओर जाती हुईं।