कितनी खतरनाक है ईरान की खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल, जिसने इजरायल से मिडिल-ईस्ट तक में मचा दिया तांडव

ईरान की खोर्रमशहर-4 या खैबर बैलिस्टिक मिसाइल उसकी सबसे एडवांस्ड और भारी मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है। इस मिसाइल ने इजरायल से लेकर अमेरिका तक के सैन्य बेसों पर घातक हमला किया है।
1/10 Image Source : AP
ईरान की खोर्रमशहर-4 या खैबर बैलिस्टिक मिसाइल उसकी सबसे एडवांस्ड और भारी मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है। इस मिसाइल ने इजरायल से लेकर अमेरिका तक के सैन्य बेसों पर घातक हमला किया है।
2/10 Image Source : AP
इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध में इसे ईरान ने इसे तेल अवीव, बेन गुरियन एयरपोर्ट, हाइफा और अमेरिका खाड़ी देशों में बने ठिकानों पर इस्तेमाल किया। खोर्रमशहर-4 में क्लस्टर वारहेड और भारी पेलोड से काफी तबाही मचाई गई। इससे पूरे मिडिल-ईस्ट में हाहाकार मच गया।
3/10 Image Source : AP
खोर्रमशहर-4 मिसाइल की रेंज 2 हजार किलोमीटर तक बताई जाती है। मगर इसने हाल ही में ब्रिटेन में डिएगो गार्सिया यूएस-यूके बेस पर हमला किया था, जो तेहरान से 4000 किलोमीटर दूर है। ऐसे में इस मिसाइल की रेंज में पूरा इजरायल, सभी खाड़ी देश, खाड़ी देशों में सभी अमेरिकी बेस (कतर, बहरीन, UAE, सऊदी) आते हैं। इसके अलावा यह दक्षिणी यूरोप तक पहुंच रखती है।
4/10 Image Source : AP
ईरान की खोर्रमशहर-4 मिसाइल अपने साथ 1,500 से 1,800 किलोग्राम तक का वारहेड ले जा सकती है। यह बड़ा विस्फोट करने के साथ भारी तबाही पैदा कर सकती है, जो इजरायल समेत मिडिल-ईस्ट में देखा जा रहा है।
5/10 Image Source : AP
यह मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM), सिंगल-स्टेज लिक्विड फ्यूल है। इसकी अधिकतम हाइपरसोनिक स्पीड Mach 16 यानी 19601 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। ऐसे में यह दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम जैसे Arrow, Iron Dome, THAAD को प्रतिक्रिया देने का बहुत कम समय मिलता है।
6/10 Image Source : AP
इस मिसाइल का लांच टाइम बहुत कम है। यह सिर्फ 12 से 15 मिनट में लांच हो जाती है। हाइपरगॉलिक फ्यूल की वजह से लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसकी सटीकता लगभग 30-100 मीटर तक है। यह 2,000 किमी दूर भी 30 मीटर के दायरे में निशाना लगा सकती है।
7/10 Image Source : AP
इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि गाइडेंस सिस्टम पर काम करती है। बीच हवा में ही अपनी दिशा बदल सकती है और टर्मिनल फेज में इंटरसेप्टर को चकमा दे सकती है।
8/10 Image Source : AP
यह करीब 13 मीटर लंबी और 1.5 मीटर व्यास वाली है। इसका वजन 19,000-26,000 किलोग्राम तक है। हाई-एक्सप्लोसिव, क्लस्टर/सबमुनिशन यानी 80 छोटे विस्फोटक बिखेर सकती है। इसे क्षेत्र में व्यापक तबाही के लिए डिजाइन किया गया है।
9/10 Image Source : AP
इस मिसाइल ने इजरायल के 7 लेयर्ड डिफेंस सिस्टम को भेदने का दावा किया है। इस मिसाइल ने इजरायल के तेल अवीव, बेन गुरियन एयरपोर्ट, हाइफा, रामत गन और अमेरिकी बेस (अल-धफरा आदि) में भारी तबाही मचाकर दिखाई है। यह क्लस्टर वारहेड लेकर चलती है, जिसमें बड़े पैमाने पर तबाही होती है।
10/10 Image Source : AP
यह अंडरग्राउंड टनल्स में स्टोर की जा सकती है। इसे प्री-एम्प्टिव हमलों से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है।