दुनिया भर में हर घंटे कितनी मौतें होती हैं? चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Published : Sep 22, 2025 01:23 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 01:23 pm IST
  • Image Source : pixabay.com

    दुनिया भर में हर घंटे होने वाली मौतों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि चीन और भारत जैसे अधिक आबादी वाले देशों में हर घंटे सबसे ज्यादा लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

  • Image Source : pixabay.com

    वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, चीन और भारत में प्रति घंटे होने वाली मौतों की संख्या 1,000 से अधिक है।

  • Image Source : pixabay.com

    चीन में हर घंटे होने वाली मौतों का आंकड़ा 1,221 है, जबकि भारत में 1,069 है। इन दोनों देशों की बड़ी आबादी इसकी मुख्य वजह हो सकती है।

  • Image Source : pixabay.com

    इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका है, जहां हर घंटे 332 लोग जान गंवा देते हैं।

  • Image Source : pixabay.com

    चौथे स्थान पर नाइजीरिया है, जहां हर घंटे 313 लोगों की मौत हो जाती है, जबकि इंडोनेशिया लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इंडोनेशिया में हर घंटे 238 लोग जान गंवा देते हैं।

  • Image Source : pixabay.com

    हर घंटे रूस में 198 लोग, पाकिस्तान में 181 लोग, जापान में 180 लोग जबकि ब्राजील में 167 मौतें हो जाती हैं।

  • Image Source : pixabay.com

    जर्मनी में हर घंटे 108, बांग्लादेश में 105, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DR Congo) में 104 और मेक्सिको में 99 लोगों की मौत हो जाती है।

  • Image Source : pixabay.com

    वहीं, इथियोपिया में यह आंकड़ा 88 है, जबकि वियतनाम में हर घंटे 78 लोग जान गंवा देते हैं।