ईरान ने इजरायल पर कर दी मिसाइलों की बौछार, देखें तस्वीरें

इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने भी शुक्रवार देर रात को जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। इजरायल में यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर आसमान में विस्फोट हुए हैं। शनिवार सुबह तक इजरायल के कई शहरों में सायरन और धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।
1/9 Image Source : ap
इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने भी शुक्रवार देर रात को जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। इजरायल में यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर आसमान में विस्फोट हुए हैं। शनिवार सुबह तक इजरायल के कई शहरों में सायरन और धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।
2/9 Image Source : ap
ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए हमले में मध्य इजरायल के कई घरों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। रात को हुए हमले के बाद सुबह हुई तो तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।
3/9 Image Source : ap
ईरान की ओर से किए गए हमलों के बीच इजरायली सेना ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों में जाने का आग्रह किया है। तेल अवीव में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने कम से कम 2 ईरानी मिसाइलों को जमीन पर गिरते देखा है।
4/9 Image Source : ap
ईरान के मिसाइल हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए हैंय़ उन्होंने कहा है कि यह तो अभी शुरुआत है अभी और तबाही मचानी बाकी है। ऑपरेशन राइजिंग लाइन को तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक खतरे को पूरी तरह से नष्ट नहीं कर दिया जाता है।
5/9 Image Source : ap
इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार की रात बहुत कठिन रही। ईरानी मिसाइल हमलों के बीच कई बार अलर्ट सायरन बजा जिसकी वजह से उन्हें रात में पांच बार शेल्टर में शरण लेना पड़ा।
6/9 Image Source : ap
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने कहा कि इजरायली हमलों में 78 लोग मारे गए है और 320 से अधिक घायल हुए। इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लाइन के खिलाफ शुक्रवार देर रात ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया है।
7/9 Image Source : ap
इजरायल की सेना ने कहा है कि करीब 100 ठिकानों पर शुरुआती हमले में करीब 200 विमान शामिल थे। इजरायल ने जिन स्थानों पर हमला किया उनमें नतांज में ईरान का मुख्य परमाणु संवर्धन केन्द्र शामिल है। इजरायल ने ईरान के फोर्डो में एक अन्य परमाणु संवर्धन केन्द्र पर भी हमला किया है।
8/9 Image Source : ap
इजरायल के रक्षा मंत्री, इजराइल काट्ज ने आपातकाल की घोषणा की है और ईरान पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। काट्ज ने कहा, "ईरान पर हमलों के बाद इजरायल के नागरिकों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले हो सकते हैं।"
9/9 Image Source : ap
अमेरिकी सेना ईरान की ओर से इजरायल पर जवाबी कार्रवाई में दागी गई मिसाइलों को रोकने में मदद कर रही है। अमेरिका के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है।