ईरान में भड़के लोग, बिगड़े हालात; देखें तस्वीरें

ईरान में आर्थिक संकट के चलते हो रहे विरोध प्रदर्शनों से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। कई शहरों में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंसक विरोध प्रदर्शनों में सुरक्षा बलों के जवानों सहित दर्जनों लोग मारे गए हैं।
1/5 Image Source : ap

2/5 Image Source : ap
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं। गुस्साए लोग सुरक्षा बलों की कारों और मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर रहे हैं। जगह-जगह धधकती आग दिखाई दे रही है सरकारी दफ्तरों को भी ये लोग नहीं छोड़ रहे हैं।
3/5 Image Source : ap
ईरान में बढ़ते हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं साथ ही टेलीफोन लाइनें भी काम नहीं कर रही हैं।
4/5 Image Source : ap
ईरान में उग्र प्रदर्शनकारियों की भीड़ राजधानी तेहरान समेत देश के करीब 50 शहरों में उमड़ पड़ी है। हजारों की ये भीड़ इतनी उग्र हो गई कि इसे संभालना सुरक्षाबलों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
5/5 Image Source : ap
ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी के लोगों से घरों से बाहर निकलकर प्रदर्शन करने की अपील की है। पहलवी की अपील के बाद बेकाबू भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी है।