53 हजार से अधिक मौतें घायलों की संख्या एक लाख के पार, तस्वीरों में देखें गाजा का हाल

इजरायल और हमास के बीच जंग को एक साल से भी अधिक का समय बीत चुका है। फिलहाल, जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इजरायल ने हाल के दिनों में सैन्य अभियान तेज कर दिया है।
1/5 Image Source : ap
इजरायल और हमास के बीच जंग को एक साल से भी अधिक का समय बीत चुका है। फिलहाल, जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इजरायल ने हाल के दिनों में सैन्य अभियान तेज कर दिया है।
2/5 Image Source : ap
इजरायल और हमास के बीच जंग तब शुरू हुई थी जब बीते साल सात अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था। हमास के आतंकियों ने हमला कर करीब 1200 इजरायली नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था और 250 लोगों को बंधक बना लिया था।
3/5 Image Source : ap
इजरायल ने पलटवार करते हुए गाजा में भीषण बामबारी की है। इजरायल की तरफ से किए गए हमलों में अब तक 53 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं।
4/5 Image Source : ap
इजरायली हमलों की वजह से गाजा का 75 फीसद इंफ्रास्ट्रक्चर मलबे में तब्दील हो गया है। हालात बेहद भयावह हैं। गाजा में इजरायल की तरफ से किए हमलों ने करीब 15 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों को बेघर किया है।
5/5 Image Source : ap
गाजा के लोग पानी, खाना और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। इजरायल ने गाजा में फिलहाल किसी भी तरह की मानवीय सहायता पर रोक लगा रखी है।