फिलीपींस में ट्रॉपिकल तूफान ने मचाया कोहराम, देखें तस्वीरें

दक्षिणी फिलीपींस में ट्रॉपिकल तूफान पेनहा (स्थानीय नाम बस्यांग) के कारण भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 6,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
1/5 Image Source : ap
दक्षिणी फिलीपींस में ट्रॉपिकल तूफान पेनहा (स्थानीय नाम बस्यांग) के कारण भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 6,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
2/5 Image Source : ap
तूफान गुरुवार देर रात प्रशांत महासागर से सुरिगाओ डेल सुर प्रांत के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में टकराया था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक यह सेंट्रल बोहोल प्रांत के पास था, जहां इसकी अधिकतम हवा की गति 55 किमी/घंटा और झोंकों में 70 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी।
3/5 Image Source : ap
सिविल डिफेंस के क्षेत्रीय निदेशक एंटोनियो सुगारोल ने बताया कि कागयान डी ओरो शहर के एक गांव में भूस्खलन से एक दंपति और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई। यह घटना भारी बारिश के कारण एक खदान क्षेत्र में हुई।
4/5 Image Source : ap
तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में 5,800 से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे, जबकि कुल विस्थापितों की संख्या 6,000 से ज्यादा है। कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। फिलीपीन कोस्ट गार्ड के अनुसार, खराब मौसम के कारण 94 बंदरगाहों पर लगभग 5,000 यात्री और कार्गो कर्मचारी फंस गए हैं।
5/5 Image Source : ap
मौसम विशेषज्ञ रॉबर्ट बद्रिना ने कहा कि तूफान का प्रभाव क्षेत्र 660 किमी चौड़ा था और यह गर्मियों से पहले आया, जब फिलीपींस में आमतौर पर कम तूफान आते हैं। फिलीपींस हर साल औसतन 20 तूफानों का सामना करता है। यह देश भूकंपों, ज्वालामुखियों और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण दुनिया के सबसे जोखिम वाले देशों में शुमार है।