फिलीपींस में कालमेगी का कोहराम, देखें तूफान से मची तबाही की भयानक तस्वीरें

फिलीपींस में आए शक्तिशाली तूफान कालमेगी ने कोहराम मचा दिया है। तूफान तो चला गया है लेकिन अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है। हालात ऐसे हैं कि यहां कई इलाकों में भारी तबाही हुई है।
1/5 Image Source : ap
फिलीपींस में आए शक्तिशाली तूफान कालमेगी ने कोहराम मचा दिया है। तूफान तो चला गया है लेकिन अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है। हालात ऐसे हैं कि यहां कई इलाकों में भारी तबाही हुई है।
2/5 Image Source : ap
राष्ट्रपति मार्कोस ने आपातकालीन की घोषणा आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान की है जिसमें तूफान के बाद की स्थिति का आकलन किया गया है। इस घोषणा से सरकार को आपात राहत कोष को तेजी से जारी करने, खाद्यान्न की जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
3/5 Image Source : ap
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने तूफान के कारण देश के मध्य प्रांतों में कम से कम 241 लोगों की मौत होने, कई के लापता होने के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है। यह इस साल देश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा है।
4/5 Image Source : ap
कालमेगी तूफान के कारण ज्यादातर लोगों की मौत अचानक आई बाढ़ में डूबने से हुई है जबकि 127 लोग लापता हैं। इनमें से अधिकतर मध्य प्रांत सेबू के निवासी हैं। तूफान से यह प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
5/5 Image Source : ap
तूफान फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है। तूफान के प्रकोप से लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 5.6 लाख से अधिक ग्रामीणों को विस्थापित होना पड़ा है।