जमैका में दिखा 'मेलिसा' का रौद्र रूप, तूफान ने मचाई तबाही; देखें तस्वीरें

जमैका में खतरनाक तूफान मेलिसा का रौद्र रूप देखने को मिला है। चक्रवात मेलिसा इस कैरिबियाई देश में तबाही मचा दी है। यह पहली बार है जब यहां श्रेणी-5 के तूफान ने कहर बरपाया है।
1/6 Image Source : ap
जमैका में खतरनाक तूफान मेलिसा का रौद्र रूप देखने को मिला है। चक्रवात मेलिसा इस कैरिबियाई देश में तबाही मचा दी है। यह पहली बार है जब यहां श्रेणी-5 के तूफान ने कहर बरपाया है।
2/6 Image Source : ap
जमैका में आए तूफान मेलिसा को इस सदी का सबसे भयानक और शक्तिशाली तूफान बताया गया है। तूफान की चपेट में आने से अब तक 8 लोगों की मौत हुई है।
3/6 Image Source : ap
जमैका में तूफान की वजह से 77 प्रतिशत इलाकों में बिजली गुल हो गई है। सबसे ज्‍यादा नुकसान दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में हुआ है।
4/6 Image Source : ap
अधिकारियों ने बताया कि तूफान की वजह से कई मकान ढह गए हैं और सड़कें टूट गई हैं। जगह-जगह पानी भर गया है और लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
5/6 Image Source : ap
जमैका में तूफान 185 मील प्रति घंटे (295 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से तट से टकराया था जो अब तक के सबसे शक्तिशाली अटलांटिक तूफानों में से एक है। सरकार की ओर से पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
6/6 Image Source : ap
मेलिसा तूफान के मामले में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। इस क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। गर्म समुद्र तूफान को अतिरिक्त ऊर्जा देता है।