PHOTOS: रूस में 600 साल बाद फटा क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी, 6 KM ऊंचाई तक फैला राख का गुबार

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में पहली बार विस्फोट हुआ है। विस्फोट के साथ 7.0 तीव्रता का भूकंप भी आया।
1/5 Image Source : ap
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में पहली बार विस्फोट हुआ है। विस्फोट के साथ 7.0 तीव्रता का भूकंप भी आया।
2/5 Image Source : ap
कामचटका के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि 1856 मीटर ऊंचे क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद 6 हजार मीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार फैल गया।
3/5 Image Source : ap
क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में विस्फोट के चलते इस इलाके का एयर स्पेस बंद कर दिया गया। सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई। बाद में रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने सुनामी की चेतावनी हटा ली।
4/5 Image Source : ap
वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ज्वालामुखी विस्फोट का संबंध हाल ही में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप से हो सकता है। जो दुनिया का छठा बड़ा भूकंप था।
5/5 Image Source : ap
कामचटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया दल की प्रमुख ओल्गा गिरिना ने रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को बताया, "यह 600 वर्षों में क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी का पहला ऐतिहासिक रूप से पुष्ट विस्फोट है।"