ये है अमेरिका का हाल! सैन फ्रांसिस्को में बिजली गुल, छा गया अंधेरा; देखें तस्वीरें

अमेरिका को दुनिया का सुपर पावर कहा जाता है लेकिन सैन फ्रांसिस्को से जो तस्वीर सामने आई है वो चौंकाने वाली है। सैन फ्रांसिस्को शहर में बिजली संकट पैदा हो गया जिससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। चलिए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

सैन फ्रांसिस्को में एक बड़े पावर आउटेज के कारण 130,000 घरों और बिजनेस की बिजली गुल हो गई। बिजली फेल होने से शहर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया।
1/5 Image Source : ap
सैन फ्रांसिस्को में एक बड़े पावर आउटेज के कारण 130,000 घरों और बिजनेस की बिजली गुल हो गई। बिजली फेल होने से शहर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया।
2/5 Image Source : ap
बिजली गुल होने की शुरुआत शनिवार दोपहर में रिचमंड और प्रेसिडियो इलाकों और गोल्डन गेट पार्क के आसपास के इलाकों से हुई। धीरे-धीरे समस्या पूरे शहर में फैल गई।
3/5 Image Source : ap
पैसिफिक गैस एंड इलेक्ट्रिक कंपनी ने बिजली गुल होने के कारणों पर कमेंट के लिए तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में रेस्टोरेंट और दुकानों के बंद होने की बाढ़ आ गई। स्ट्रीट लाइट और क्रिसमस की सजावट भी अंधेरे में डूब गई।
4/5 Image Source : ap
सैन फ्रांसिस्को डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट ने कहा कि पूरे शहर में काफी ट्रैफिक में रुकावट हो रही है। डिपार्टमेंट ने निवासियों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह भी किया।
5/5 Image Source : ap
बता दें कि, इसी साल मार्च 2025 में टैरिफ वॉर के बीच कनाडा ने अमेरिका को बिजली काटने की धमकी दी थी। कनाडा ने टैरिफ के जवाब में अमेरिका को बिजली बंद करने की धमकी दी थी। कनाडा के ओंटारियो से न्यूयॉर्क, मिनेसोटा और मिशिगन में 1.5 मिलियन घरों में बिजली सप्लाई होती है।