तस्वीरों में देखें हाइपरसोनिक मिसाइल, जानें किन देशों के पास है यह खतरनाक हथियार

हाइपरसोनिक मिसाइल के ट्रैक करना और रोकना बेहद कठिन होता है। आज दुनिया की कुछ ही शक्तिशाली देशों के पास यह तकनीक है।
1/9 Image Source : ap
हाइपरसोनिक मिसाइल के ट्रैक करना और रोकना बेहद कठिन होता है। आज दुनिया की कुछ ही शक्तिशाली देशों के पास यह तकनीक है।
2/9 Image Source : ap
रूस: रूस हाइपरसोनिक मिसाइल के मामले में सबसे आगे माना जाता है। उसके पास कई प्रकार की हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं जैसे एवांगार्ड, किंझल और जिरकॉन
3/9 Image Source : ap
चीन: चीन ने भी हाइपरसोनिक मिसाइल के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। चीन की प्रमुख हाइपरसोनिक मिसाइल का नाम DF-ZF है।
4/9 Image Source : ap
चीन ने हाल ही में एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया जो पृथ्वी की परिक्रमा करने के बाद लक्ष्य पर हमला कर सकती है, जिससे अमेरिका को भी चिंता हुई थी।
5/9 Image Source : ap
अमेरिका: अमेरिका हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक पर कार्य कर रहा है लेकिन उसने अब तक पूर्ण परिचालन क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल तैनात नहीं की है। हालांकि, अमेरिका इन मिसाइलों के विभिन्न संस्करण विकसित कर रहा है।
6/9 Image Source : ap
भारत: भारत ने हाइपरसोनिक तकनीक पर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने HSTDV (Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle) का सफल परीक्षण किया है। भारत रूस के साथ मिलकर BrahMos-II नामक हाइपरसोनिक मिसाइल भी विकसित कर रहा है।
7/9 Image Source : ap
उत्तर कोरिया: हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया ने भी हाइपरसोनिक मिसाइलों के परीक्षण का दावा किया है। हालांकि उनकी सटीक क्षमता पर संदेह बना रहता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि वह इस दिशा में प्रयासरत है।
8/9 Image Source : ap
अन्य देश: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इजरायल जैसे देश भी हाइपरसोनिक मिसाइलों पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वो पूरी तरह से सफल परिचालन प्रणाली नहीं बना सके हैं।
9/9 Image Source : ap
हाइपरसोनिक मिसाइलें भविष्य के युद्धों की दिशा तय करेंगी। इनकी गति और मारक क्षमता के कारण दुनिया की महाशक्तियां इस तकनीक को विकसित करने में लगी हैं।