ताइवान में Typhoon Ragasa ने मचाई दहशत, देखें तस्वीरें

ताइवान में टाइफून रागासा की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तूफान के कारण पूर्वी ताइवान के हुआलिएन काउंटी में एक झील उफान पर आ गई जिसकी चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।
1/6 Image Source : ap
ताइवान में टाइफून रागासा की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तूफान के कारण पूर्वी ताइवान के हुआलिएन काउंटी में एक झील उफान पर आ गई जिसकी चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।
2/6 Image Source : ap
पूर्वी ताइवान के हुआलिएन काउंटी में 8,500 निवासियों में से लगभग 60 प्रतिशत लोग अपने घरों की ऊपरी मंजिल में रह रहे हैं। ज्यादातर लोग इलाका छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
3/6 Image Source : ap
ताइवान के फायर सर्विस विभाग ने जानकारी दी है कि तूफान के कारण देश के पूर्वी भाग में स्थित हुआलिएन काउंटी सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और में 124 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
4/6 Image Source : ap
ताइवान के बाद अब टाइफून रागासा दक्षिणी चीन और हांगकांग की तरफ बढ़ गया है। अकेले हुआलिएन में ही लगभग 70 सेमी (28 इंच) बारिश दर्ज की गई है।
5/6 Image Source : ap
चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रागासा तूफान ग्वांगडोंग के ताइशान और झानजियांग शहरों में व्यापक नुकसान पहुंचा सकता है।
6/6 Image Source : ap
बता दें कि, साल 2009 में मोराकोट तूफान ने दक्षिणी ताइवान में भारी तबाही मचाई थी। इस तूफान के कारण ताइवान में लगभग 700 लोगों की जान चली गई थी और अनुमानित 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।