निकाह वाले घर पर अमेरिका ने दागी मिसाइल, ईरान से आईं तबाही की दर्दनाक तस्वीरें

ईरान के शहर कुहस्तक में शादी समारोह के दौरान एक घर पर अमेरिकी मिसाइल गिरने की खबर है। हमले के बाद बर्बाद हो चुके घर, मलबे और मृतकों के सामूहिक अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं।

ईरान के शहर कुहस्तक में निकाह समारोह के दौरान एक घर पर अमेरिकी मिसाइल गिरने की खबर है। हमले में 4 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। तस्वीरों में देखिए अमेरिकी मिसाइल हमले के बाद किस कदर तबाही हुई।
1/10 Image Source : AP/India TV
ईरान के शहर कुहस्तक में निकाह समारोह के दौरान एक घर पर अमेरिकी मिसाइल गिरने की खबर है। हमले में 4 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। तस्वीरों में देखिए अमेरिकी मिसाइल हमले के बाद किस कदर तबाही हुई।
2/10 Image Source : AP
निकाह समारोह के दौरान जिस घर पर मिसाइल गिरने की बात कही गई, उसकी छत पर हमले के बाद बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।
3/10 Image Source : AP
मारे गए लोगों के सामूहिक अंतिम संस्कार के दौरान एक महिला बच्चे को गोद में लिए फूट-फूटकर रोती नजर आई।
4/10 Image Source : AP
हमले में क्षतिग्रस्त घर के अंदर धूल से ढके जूते और चप्पलें मलबे के बीच पड़े हैं। ये तस्वीर हादसे की भयावहता बयां करती है।
5/10 Image Source : AP
कुहस्तक में हमले में मारे गए लोगों के सामूहिक अंतिम संस्कार के दौरान महिलाएं ताबूत लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुईं।
6/10 Image Source : AP
सामूहिक अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में महिलाओं समेत स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी के चेहरों पर हमले में अपनों को खोने का दर्द साफ नजर आया।
7/10 Image Source : AP
मिसाइल हमले के बाद घर के अंदर छत में बड़ा छेद और दीवारों पर भारी नुकसान साफ दिखाई दे रहा है।
8/10 Image Source : AP
शादी समारोह के दौरान निशाना बनाए गए बताए जा रहे घर की छत टूट गई। अंदर के सामान और ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
9/10 Image Source : AP
कुहस्तक में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर निकलीं और मृतकों को अंतिम विदाई दी।
10/10 Image Source : AP
कुहस्तक में हमले के बाद घर के अंदर और बाहर मलबा बिखरा नजर आया। खिड़की के टूटे शीशे से तबाही दिखाई दे रही है।