किर्गिस्तान में दिखा सदियों पुराना रोमांच, घुड़सवारी से तीरंदाजी तक देखें खास तस्वीरें

किर्गिस्तान के किर्चिन गॉर्ज में आयोजित वर्ल्ड नोमैड गेम्स में सदियों पुरानी घुमंतू संस्कृति और पारंपरिक खेलों की शानदार झलक देखने को मिली। घुड़सवारी और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

किर्गिस्तान में आयोजित वर्ल्ड नोमैड गेम्स में सदियों पुराने घुमंतू खेलों, घुड़सवारी और तीरंदाजी के साथ देश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और कारीगरी की शानदार झलक देखने को मिली।
1/6 Image Source : AP/India TV
किर्गिस्तान में आयोजित वर्ल्ड नोमैड गेम्स में सदियों पुराने घुमंतू खेलों, घुड़सवारी और तीरंदाजी के साथ देश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और कारीगरी की शानदार झलक देखने को मिली।
2/6 Image Source : AP
किर्गिस्तान के किर्चिन गॉर्ज में वर्ल्ड नोमैड गेम्स की घुड़सवारी प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी घोड़े पर अपना शानदार कौशल दिखाता नजर आया।
3/6 Image Source : AP
किर्गिस्तान के किर्चिन गॉर्ज में घुड़सवारी प्रतियोगिता के दौरान एक शख्स घोड़े पर आग से कुछ यूं खेलता नजर आया। यह आयोजन बिश्केक से 240 किलोमीटर दूर हुआ।
4/6 Image Source : AP
वर्ल्ड नोमैड गेम्स में तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान एक पूरे ध्यान से निशाना साधता एक खिलाड़ी। यह प्रतियोगिता किर्गिस्तान के किर्चिन गॉर्ज में आयोजित हुई है।
5/6 Image Source : AP
किर्गिस्तान के किर्चिन गॉर्ज में घुड़सवारी प्रतियोगिता के दौरान एक लड़की घोड़े पर अपना संतुलन और कौशल दिखाते हुए मुकाबले में हिस्सा लेती नजर आई।
6/6 Image Source : AP
घुड़सवारी प्रतियोगिता के दौरान एक शख्स घोड़े से गिर गया। किर्गिस्तान के किर्चिन गॉर्ज में आयोजित खेलों में रोमांच और जोखिम दोनों दिखाई दिए।