हिसार: हिसार पुलिस को चोरी के मामले में बडी सफलता हासिल हुई है। चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर चोर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। यह चोर रोहतक के फरमाना का रहने वाला है। उसने उससे 35 तोला सोना एक किलो चांदी बरामद की है।
कुल कितने केस दर्ज?
जानकारी के मुताबिक उस शातिर चोर के खिलाफ 37 केस दर्ज हैं। पुलिस लंबे अर्से से उसे तलाश रही थी। डीएसपी सुमित कुमार के अनुसार इस चोर ने जमानत से छूटने के बाद चोरी की 10 वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा अन्य चोरी की घटनाओ में शामिल है। उसने बरवाला के बनभौरी में एक ही रात चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। उसे एबीवीटी की टीम ने किया गिरफ्तार किया है।
सुनारिया जेल में भी रह चुका है
आरोपी जींद, हिसार और रोहतक के सुनारिया जेल में रह चुका है। आरोपी ने जींद भिवानी, कैथल दादरी, हिसार रोहतक जिलों में चोरी करने की वारदातें कबूल की है। डीएसपी ने बताया कि शातिर चोर रोहतक के फरमाना का रहने वाला है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
दो साल से वारदातों को दे रहा था अंजाम
डीएसपी सुमित कुमार ने बताया आरोपी से पूछताछ जारी है। वह पिछले दो साल से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसके पास से दो मोटर साइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस शातिर चोर के पास से पैतीस तोला सोना व एक किलो चांदी बरामद की गई है।
रिपोर्ट-प्रवीण कुमार, हिसार