A
Hindi News हरियाणा दोस्ती का नाटक कर ऑटो ड्राइवर ने छात्रा को फंसाया, कमरे पर ले जाकर किया रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट

दोस्ती का नाटक कर ऑटो ड्राइवर ने छात्रा को फंसाया, कमरे पर ले जाकर किया रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट

साजिद नाम के एक ऑटो चालक पर कॉलेज की एक छात्रा के साथ रेप करने का आरोप लगा है। छात्रा का आरोप है कि अक्टूबर में घर छोड़ने के बहाने समयपुर गांव के कमरे पर ले जाकर साजिद ने उसके साथ बलात्कार किया।

Faridabad rape case, auto rickshaw driver rape, college student raped Faridabad- India TV Hindi Image Source : PTI REPRESENTATIONAL फरीदाबाद की एक छात्रा के साथ एक ऑटो ड्राइवर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने सेक्टर-58 इलाके में एक कॉलेज छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आरोपी छात्रा को उस समय बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। आरोपी का नाम साजिद बताया गया है, जो फतेहपुर टागा गांव का निवासी है। पुलिस ने साजिद को पकड़कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता बीए फर्स्ट इयर की छात्रा है और बल्लभगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है। वह रोजाना कॉलेज आने-जाने के लिए ऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल करती थी।

दोस्ती का नाटक करके जीता था छात्रा का भरोसा

अपनी शिकायत में छात्रा ने कहा कि कॉलेज आने-जाने के दौरान साजिद ने उससे दोस्ती का नाटक कर धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, 'पिछले साल अक्टूबर में कॉलेज के बाद साजिद मुझे घर छोड़ने के बहाने अपने ऑटो में समयपुर गांव स्थित अपने कमरे पर ले गया और वहां उसने मेरे साथ बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मुझे धमकी दी कि इस घटना के बारे में किसी को न बताऊं। इसके बावजूद वह बार-बार मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता रहा। घटना के बाद मैं बहुत डर गई थी और कई दिनों तक कॉलेज नहीं गई। जब मैं दोबारा कॉलेज जाने लगी, तो आरोपी ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।'

पहले भी POCSO एक्ट के तहत हो चुकी है कार्रवाई

करीब 3 महीने बाद छात्रा ने आखिरकार अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जो उसे पुलिस थाने ले गईं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ दिल्ली एवं फरीदाबाद में पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें POCSO एक्ट भी शामिल है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।