A
Hindi News हरियाणा पत्नी और तीन बच्चों की कर दी हत्या, फिर घर में लगा दी आग, बहादुरगढ़ ब्लास्ट मामले में नया मोड़-VIDEO

पत्नी और तीन बच्चों की कर दी हत्या, फिर घर में लगा दी आग, बहादुरगढ़ ब्लास्ट मामले में नया मोड़-VIDEO

अपने ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में आरोपी हरिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि उसने ही पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की थी। इसके बाद घर में आग लगा दी थी।

आरोपी हुआ गिरफ्तार- India TV Hindi Image Source : INDIA TV आरोपी हुआ गिरफ्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में घर के अंदर भीषण ब्लास्ट के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। यहां चार सदस्यों की हत्या कर घर में आग लगाई गई थी। आरोपी हरिपाल ने पत्नी, तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। इसके बाद पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी थी।

जीजा और बहन पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप

घटना स्थल से पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें 12 पेज में अपने जीजा और बहन को प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी हरिपाल से पूछताछ की गई तो उसने सभी हत्या की बात कबूल की है।

परिवार के साथ उसको भी देनी थी अपनी जान

पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करता था। कोरोना के बाद कारोबार नहीं चल पाया था। इसके कारण उस पर काफी कर्ज हो गया था। आरोपी ने मानसिक रूप से परेशान होकर परिवार सहित जान देने का प्लान बनाया था।

आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा

पत्नी और बच्चों को मारने के बाद वह खुद डर गया। मारने से पहले आरोपी हरिपाल ने पत्नी और तीनों बच्चों को नशे की गोलियां खिलाईं थी। इससे परिवार के चार लोगों की जान चल गई। बाद में आरोपी हरिपाल ने घर में आग लगा दी। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट- सुनील कुमार