1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. IDFC फर्स्ट बैंक और AU Small फाइनेंस बैंक स्कैम केस में बड़ा एक्शन, CBI ने चंडीगढ़-पंचकुला में की ताबड़तोड़ छापेमारी; अब तक 16 लोग गिरफ्तार

IDFC फर्स्ट बैंक और AU Small फाइनेंस बैंक स्कैम केस में बड़ा एक्शन, CBI ने चंडीगढ़-पंचकुला में की ताबड़तोड़ छापेमारी; अब तक 16 लोग गिरफ्तार

CBI ने IDFC फर्स्ट बैंक और AU Small Finance बैंक घोटाला मामले में बड़ा सर्च ऑपरेशन किया है। केंद्रीय एजेंसी ने चंडीगढ़ और पंचकुला की अलग-अलग 7 जगहों पर छापेमारी की और अब तक इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़ और पंचकुला...- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) चंडीगढ़ और पंचकुला में CBI ने बड़ा ऑपरेशन किया है।

हरियाणा के IDFC फर्स्ट बैंक और AU Small Finance बैंक स्कैम केस मामले में CBI ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने चंडीगढ़ और पंचकुला में कई जगहों पर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। आरोप है इन दोनों बैंक के अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के अलग-अलग विभागों के सरकारी अफसरों के साथ मिलकर सरकारी फंड का गलत तरीके से अपने फायदे के लिए घोटाला किया। इस आर्टिकल में जानें कि ये पूरा मामला क्या है और जांच के दौरान अब तक कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

CBI ने 7 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ रेड

बता दें कि सीबीआई ने IDFC First Bank और AU Small Finance Bank स्कैम केस में बीते 14 मई को चंडीगढ़ और पंचकुला में रिहायशी इलाकों, बिजनेस ऑफिस और ज्वेलरी शोरूम में रेड की। साथ ही, सरकारी फंड का फायदा उठाने वाले संदिग्धों के 7 ठिकाने पर भी ताबड़तोड़ छापेमारी की और अहम सबूत जुटाए। 

घोटाला मामले में 16 लोग किए गए गिरफ्तार

जान लें कि इस मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। IDFC First bank और AU Small Finance Bank स्कैम मामले से जुड़े और लोगों का पता लगाया जा रहा है।

कहां तक फैला है घोटाले का नेटवर्क?

CBI यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घोटाले का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसी यह भी पड़ताल कर रही है कि सरकारी फंड को किन-किन जरियों से डायवर्ट किया गया। किन अधिकारियों या कारोबारियों की इसमें भूमिका रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच में कुछ संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और फर्जी दस्तावेजों के प्रयोग के संकेत भी मिले हैं। CBI अब बैंक रिकॉर्ड और संदिग्ध बैंक अकाउंट्स की भी पड़ताल कर रही है। इस मामले में आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं, CBI की इस कार्रवाई के बाद हरियाणा के बैंकिंग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप है।

ये भी पढ़ें- 'पैसे नहीं दिए तो ड्रग्स केस में फंसा देंगे', नारकोटिक्स वाले पुलिसकर्मी CBI के हत्थे चढ़े; करोड़ों की संपत्ति का राज खुला