A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. फरीदाबाद पुलिस की जांबाजी, नदी में कूदकर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस की जांबाजी, नदी में कूदकर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को यमुना नदी में कूदकर गिरफ्तार किया है। वहीं इस तरह से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सभी लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने नदी में कूदकर आरोपी को किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE फरीदाबाद पुलिस ने नदी में कूदकर आरोपी को किया गिरफ्तार।

फरीदाबाद: जिले की पुलिस ने सिंघम स्टाईल में एक आरोपी को पकड़ा है। दरअसल, आरोपी हत्या के मामले में फरार चल रहा था। वहीं पुलिस को उसके यमुना नदी के किनारे छिपे होने की सूचना मिली। आरोपी के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने आनन-फानन में इलाके की घेराबंदी की। वहीं पुलिस को आता देख आरोपी भागने की फिराक में जुट गया। चारों तरफ से खुद को पुलिस से घिरता देखकर आरोपी को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने नदी में ही छलांग लगा दी। वहीं आरोपी को भागता देख पुलिस कर्मी भी नदी में कूद गए। पुलिसकर्मियों ने नदी में कूदकर भाग रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया।

आठ नामजद पहले से गिरफ्तार

दरअसल, फरीदाबाद के मंझावली इलाके में एक प्रवासी किसान प्रभुनाथ की गांव के ही कुछ दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा भी घायल हुआ था। इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम आठ नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पुलिस फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने की फिराक में थी, जिसे पुलिस ने यमुना नदी में कूदकर पकड़ा है। हत्या के मामले में पकड़ गए इस आरोपी की पहचान रोहित के तौर पर हुई है। 

आरोपी को पकड़ने के लिए नदी में कूदे पुलिसकर्मी

अपराध शाखा सेक्टर 30 के प्रभारी महेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हत्या की इस वारदात में शामिल रोहित यमुना किनारे छिपा हुआ है। इसके आधार पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची। लेकिन पुलिस दल को आता देख हत्या के आरोपी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि आरोपी यमुना पार कर उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। इस पर आनन-फानन में पुलिस दल के दो कर्मी आरोपी को पकड़ने के लिए यमुना में कूद गए और उन्होंने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा और उसकी पुलिस हिरासत का अनुरोध किया जाएगा।

(इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ें- 

पंजाब ही नहीं हरियाणा में भी जल रही पराली, अधिकारी बोले- पिछले साल की तुलना में 60 फीसदी आई कमी

हरियाणा: प्राइवेट नौकरी में नहीं मिलेगा 75% आरक्षण, हाईकोर्ट ने रद्द किया प्रावधान