1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद में बाउंसरों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद में बाउंसरों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर फरीदाबाद में बाउंसरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बाउंसरों के दो गुटों में जमकर मारपीट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बाउंसरों के दो गुटों में जमकर मारपीट

फरीदाबादः हरियाणा में ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम को बाउंसरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान क्यूआरटी टीम के बाउंसरों ने मॉल के बाउंसर की जमकर धुनाई कर डाली। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मॉल में बाउंसर के बीच कहासुनी

ग्रेटर फरीदाबाद के आरपीएस सवाना सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मॉल के एक बाउंसर की कहासुनी हो गई थी। जिसको शांति से निपटा लिया गया था। लेकिन 23 अगस्त की शाम को करीब 6 बजे क्यूआरटी टीम के 4-5 बाउंसर इकट्ठे होकर सीधे मॉल पहुंचे।

मॉल पहुंचकर पहले दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। इस दौरान माहौल सामान्य दिख रहा था। मॉल का बाउंसर कमल किसी से फोन पर बात कर रहा था, अचानक से क्यूआरटी टीम के एक बाउंसर ने कमल को पीटना शुरू कर दिया।

पूरी घटना मॉल के सीसीटीवी कैमरों में कैद 

इसी दौरान एक युवक ने कमल को बचाने की कोशिश की, लेकिन क्यूआरटी टीम के बाउंसरों ने मिलकर कमल की धुनाई कर डाली। जिसके बाद सभी वहां से चले गए। बताया गया है कि जब कमल का एक साथी बीच-बचाव करने आया तो उस पर भी हमला किया गया। यह पूरी घटना मॉल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

बीपीटीपी थाना इंचार्ज अरविन्द ने बताया कि मॉल के बाउंसर कमल ने उनको शिकायत दी है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इनपुट- सुनील कुमार