A
Hindi News हरियाणा हरियाणा: रोहतक में गैंगवार, दिनदहाड़े गोलियों की बौछार से मची सनसनी, एक शख्स की हत्या के बाद भाऊ गैंग ने जारी किया पोस्ट

हरियाणा: रोहतक में गैंगवार, दिनदहाड़े गोलियों की बौछार से मची सनसनी, एक शख्स की हत्या के बाद भाऊ गैंग ने जारी किया पोस्ट

हरियाणा के रोहतक में दिनदहाड़े गैंगवार में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी मच गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। हत्या और फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है।

रोहतक में गैंगवार- India TV Hindi Image Source : REPORTER रोहतक में गैंगवार

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को दिनदहाड़े गैंगवार की घटना सामने आई है। दिनदहाड़े आईजी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर दिल्ली बाईपास के पास अज्ञात हमलावरों ने दिनेश उर्फ गोगा को गोलियों से छलनी कर दिया, उसे 22 गोलियां मारी गईं जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अत्यंत व्यस्ततम सड़क पर हुई इस तरह की घटना से सनसनी फैल गई है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस गैंगवार में मारा गया दिनेश गोगा का भी आपराधिक रिकार्ड बताया जा रहा है। वहीं इस हत्या की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। 

भाऊ गैंग की पोस्ट

जय भोले की।

आज रोहतक दिल्ली बाईपास जो दिनेश गोगा मराए गया यो मैंने हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर न मरवाया है बाकि बाई और 2-4 कीड़े मकोड़े है इब टाइम आ लिया थारा इंस्टाग्राम के गुंडे ठेके पे गोली चली मिल्खा सिंह है भी तेज भेज रहा था सीसीटीवी है मेरे प सीसीटीवी भी अपलोड करूँगा फिर कुछ पुलिस वालों से इनकी दोस्ती का खुलासा होगा। हम देश के कानून और ईमानदार खाकी का सम्मान करते है लेकिन कुछ करप्ट पयलिसवालो के कारण आज ये दिन देखना पड़ रहा। 

Image Source : IndiaTVभाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

मौके से बरामद हुए गोलियों के खोखे

प्रत्यक्षदर्शियों ने इस गैंगवार के बारे में बतया, अचानक तेज रफ्तार की एक गाड़ी रूकी और फि एकाएक ताबड़तोड़ गोलियों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोग जान बचाकर भागने लगे, अफरातफरी मच गई। खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई  टीमें घटनास्थ्ल पर पहुंचीं और पूरे  इलाके को कब्जे में ले लिया। घटना की गहन जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को मौके से गोलियों के खोखे मिले हैं।