A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में खाकी वर्दी के सीने पर तान दी बंदूक, पुलिस के चंगुल से अपराधी को लेकर फरार हुआ उसका साथी

गुरुग्राम में खाकी वर्दी के सीने पर तान दी बंदूक, पुलिस के चंगुल से अपराधी को लेकर फरार हुआ उसका साथी

अपराधी को पुलिस से छुड़ाने के लिए उसके साथियों ने पुलिस पर पहले फायरिंग की फिर सामने से आकर बंदूक भी तान दी। इस तरह वह पुलिस के चंगुल से अपराधी को लेकर फरार हो गए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI-FILE PHOTO सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के गुरुग्राम जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक अपराधी को उसके साथी ने बंदूक के बल पर पुलिस हेड कांस्टेबल की हिरासत से छुड़ा लिया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पूछताछ के बाद भागने की कोशिश की

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सादे कपड़ों में तैनात हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह ने शुक्रवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर ब्रिस्टल चौक के पास मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को रोका। पूछताछ के दौरान दोनों भागने की कोशिश करने लगे। 

पुलिस को बंदूक दिखाकर अपराधी को छुड़ाया

दलजीत सिंह उनमें से एक को पकड़ने में कामयाब रहे, लेकिन तभी दूसरे ने गोली चला दी। इस गोली से पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा। इसके बाद अपराधी ने पुलिस हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह पर बंदूक तान दी और अपने साथी को छुड़ाकर दोनों अपनी मोटरसाइकिल पर भाग निकले। 

आरोपियों को फिर पकड़ने की हो रही कोशिश

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। घटना के जगह की सीसीटीवी फुटेज भी निकाली जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को ही गिरफ्तार किया जाएगा। (भाषा के इनपुट के साथ)