A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम: पिता ने 3 साल की मासूम बेटी को 23वीं मंजिल से नीचे फेंका, फिर खुद लगा दी छलांग, नीचे गिरते ही दोनों की मौत

गुरुग्राम: पिता ने 3 साल की मासूम बेटी को 23वीं मंजिल से नीचे फेंका, फिर खुद लगा दी छलांग, नीचे गिरते ही दोनों की मौत

23वीं मंजिल से गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की टीम ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गुरुग्राम की सोसाइटी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गुरुग्राम की सोसाइटी

हरियाणा के गुरुग्राम शहर से हैरान देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी 3 साल की बेटी को 23वी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पिता ने छत पर ले जाकर पहले बेटी को धक्का दिया फिर खुद भी छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव

ये चौंका देने वाली घटना गुरुग्राम के सेक्टर 102 स्थित जॉयविले सोसाइटी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है। जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

आत्महत्या के मामले का अभी नहीं हुआ खुलासा

शुरुआती रिपोर्ट में आत्महत्या के मामले का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम सोसाइटी के लोगों से भी पूछताछ कर रही और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। घटना स्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य स्पष्ट सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। 

गोहित कौशिक की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

नाबालिग आदिवासी लड़की का अपहरण कर शादी के लिए बुजुर्ग को बेचा, खेत में हुआ बलात्कार, पति-दलाल समेत 6 पर केस दर्ज

19 साल की लड़की को बंदूक के बल पर घर से ले गए बदमाश, 15 दिन में दूसरी बार अपहरण, आधी रात हुई घटना