A
Hindi News हरियाणा गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे के लिए उमड़ी भारी भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे के लिए उमड़ी भारी भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भीड़ ग्रीन पटाखों के लिए इतनी उतावली है कि लोग गेट के बाहर खड़े लोग जोर जोर से दरवाजा पीट रहे हैं। वहीं गुरुग्राम की पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डंडे भी बरसा रही है। लेकिन बेकाबू भीड़ में शामिल लोग किसी भी तरह से ग्रीम पटाखे खरीदना चाह रहे हैं।

Gurugram, green crackers- India TV Hindi Image Source : INDIA TV गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे के लिए उमड़ी भारी भीड़,

गुरुग्राम: गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे के लिए लोगों की  भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इंस्टाग्राम पर रील देखकर गुड़गांव के कादीपुर ग्रीन पटाखे खरीदने पहुंचे। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि अब किसी को पटाखे मिल नहीं पा रहे हैं। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा है।

हर गोदाम पर सैकड़ों की भीड़ 

गुरुग्राम के कादीपुर इलाके में पटाखे गोदाम में रात से ही लोग लाइनों में लगे हुए। यहां ग्रीन पटाखे के चार-पांच गोदाम हैं और हर गोदाम पर सैकड़ों की भीड़ खड़ी है। इंस्टाग्राम पर रील देखकर दिल्ली के लोग ग्रीन पटाखा खरीदने गुड़गांव पहुंचे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा है कि गोदाम के मालिक ने गेट बंद कर दिए हैं।

लोग दरवाजा पीट रहे, पुलिस डंडे बरसा रही

भीड़ ग्रीन पटाखों के लिए इतनी उतावली है कि लोग गेट के बाहर खड़े लोग जोर जोर से दरवाजा पीट रहे हैं। वहीं गुरुग्राम की पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डंडे भी बरसा रही है। लेकिन बेकाबू भीड़ में शामिल लोग किसी भी तरह से ग्रीन पटाखे खरीदना चाह रहे हैं।

अधिकांश लोग दिल्ली से पटाखा खरीदने पहुंचे

पुलिस लाठीचार्ज के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस भीड़ में मौजूद अधिकांश लोग दिल्ली से आए हैं जो अपने बच्चों के लिए ग्रीन पटाखे खरीदना चाहते हैं। कुछ लोग इंस्टाग्राम पर रील देखकर यहां आए हैं जबकि कुछ लोगों को पहले से पता है कि केवल गुरुग्राम में ही पटाखे मिलते हैं।