A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर, थार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, डिलीवरी एजेंट की मौत, आरोपी हुआ फरार

गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर, थार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, डिलीवरी एजेंट की मौत, आरोपी हुआ फरार

Road Accident in Gurugram: डिलीवरी एजेंट को टक्कर मारने के बाद थार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां गुरुग्राम के सेक्टर 49 में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी एजेंट) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में थार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। 

यूपी के जालौन जिले का रहने वाला था मृतक

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी प्रवीण कुमार (20) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-71 में रहता था और वह सेक्टर-49 स्थित ओमैक्स मॉल में 'डोमिनोज पिज्जा' में कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी पार्टनर) के तौर पर काम करता था। 

ड्यूटी के दौरान था मृतक

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को वह करीब ढाई बजे ड्यूटी के दौरान मोटरसाइकिल से दुकान लौट रहा था, तभी सेक्टर-49 स्थित 'स्पेस आई-टेक पार्क' के पास एक थार ने उसके वाहन को टक्कर मार दी। 
पुलिस ने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए हादसे वाली जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही उसके भागने वाले रूट को देखा जा रहा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम ने छानबीन तेज कर दी है।