A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: मस्जिद में घुसकर आधी रात को मारपीट, शांति बनाए रखने के लिए बैठी पंचायत

हरियाणा: मस्जिद में घुसकर आधी रात को मारपीट, शांति बनाए रखने के लिए बैठी पंचायत

हरियाणा के सोनीपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव सांदल कलां में देर रात मस्जिद में घुसकर मारपीट करने की बात सामने आई है।

Haryana- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC मस्जिद में घुसकर मारपीट

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव सांदल कलां में देर रात मस्जिद में घुसकर मारपीट करने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर गांव सांदल कलां के पंचायत घर में सामाजिक संगठनों की बैठक शुरू हुई है, जिसमें ग्रामीण मौजूद हैं। हालांकि गांव में शांति का माहौल स्थापित करने के लिए पंचायत बैठी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में स्थित मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान वहां तोड़फोड़ भी कई गई, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक हमला करने की वजह सामने नहीं आ पाई है।

कहा जा रहा है कि हमला करने वाले लोग गांव के ही हैं। इस घटना में घायल लोगों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। (सोनीपत से सनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

क्या PM मोदी के मुरीद हुए Twitter के मालिक एलन मस्क? फॉलो करना भी शुरू किया

आज अरुणाचल प्रदेश में अमित शाह, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से चीन को लगी मिर्ची, जानें क्या कहा