A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पलवल में धर्मांतरण पर खेल राज्य मंत्री ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा, बोले- 'किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

पलवल में धर्मांतरण पर खेल राज्य मंत्री ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा, बोले- 'किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

पलवल धर्मांतरण मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। वहीं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दिया कार्रवाई का भरोसा।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दिया कार्रवाई का भरोसा।

पलवल: जिले में नाबालिग लड़की को मस्जिद में ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में अब प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी अब कूद पड़े हैं। मंत्री गौतम पलवल के लघु सचिवालय में पहुंचे, जहां लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर गौरव गौतम ने लोगों को आश्वासन दिया कि सब कुछ उनकी जानकारी में है। किसी भी आरोपी को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में उन्हें वह भी पता है, जो लोगों को नहीं पता। 

एक्शन का दिया भरोसा

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मेरे पास बच्ची का वीडियो भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भरोसा रखें। सभी आरोपी जल्दी पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में गांव से बाहर के आरोपी भी हैं। सभी आरोपी पुलिस सर्विलांस पर हैं। उन्होंने आरोपियों का नाम लेने से इंकार करते हुए कहा कि अगर उनका नाम लिया तो वह सचेत हो जाएंगे। उन्होंने लोगों के दर्द को अपना दर्द बताते हुए कहा कि मैं आपका दर्द महसूस कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के साथ जो किया जाएगा, वह भविष्य के लिए नजीर होगा और आगे भी लोग ऐसा करते हुए डरेंगे। वहीं पीड़िता के पिता ने इस केस में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

एसआईटी कर रही जांच

इस मामले में पलवल के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर मौलवी, दो महिलाएं सहित सभी नामजद 8 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही। हाल ही में इस मामले से जुड़े दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि मामले में उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है, जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (इनपुट- सुनील)

यह भी पढ़ें- 

अकाली दल को लगने वाला है तगड़ा झटका! कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं अनिल जोशी, राहुल गांधी से की मुलाकात

यूपी में फिर कमबैक की तैयारी में कांग्रेस, राज्यभर में करेगी 14 बड़ी रैलियां; इन जातियों को साधने की कोशिश