1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. नारनौल: पुलिस जवान के पिता पर हमला, घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड आर्मी कैप्टन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

नारनौल: पुलिस जवान के पिता पर हमला, घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड आर्मी कैप्टन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

आरोपियों ने रिटायर्ड कैप्टन के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।

Representative Image- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के नारनौल में चुनावी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी के घर पर हमला कर दिया और उनके पिता की हत्या कर दी। मुतक सेना से रिटायर हो चुके थे और वह कैप्टन के पद पर भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके थे। गांव के सरपंच पर ही हत्या के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गांव के सरपंच पर हत्या कराने के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश देर रात पुलिसकर्मी के घर में घुस गए थे और इनके रिटायर्ड पिता की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मृतक की बहू ने बनाया है। हालांकि, इंडिया टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हत्या के आरोपी फरार

रिटायर्ड आर्मी अफसर की हत्या करने के बाद आरोपी बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

(नारनौल से सुनील कुमार की रिपोर्ट)