Video: बास्केटबॉल के कोर्ट पर प्रैक्टिस करने के दौरान खिलाड़ी पर गिरा पोल, नेशनल लेवल के प्लेयर की मौत
रोहतक के लाखन माजरा ग्राउंड में बास्केटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ी के ऊपर पोल गिरने से उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
रोहतक के लाखन माजरा गांव में बास्केटबॉल के कोर्ट पर प्रैक्टिस करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रैक्टिस करने के दौरान पोल खिलाड़ी हार्दिक के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।
लोहे का पोल खिलाड़ी के ऊपर गिरने से मौत
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे गांव के खेल ग्राउंड में बने बास्केटबॉल के कोर्ट पर एक सोलह साल का नेशनल लेवल बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहा था। वह अकेला हादसे के समय प्रेक्टिस कर रहा था। जब यह हादसा हुआ जब वह पोल से लटकने का प्रयास कर रहा था। एक बार लटका मगर कुछ नहीं हुआ। मगर वह दूसरी बार पोल पर लटका तो लोहे का पोल उसके ऊपर गिर गया।
वहीं पास ही प्रेक्टिस कर रहे अन्य खिलाड़ियों ने भाग कर उसे पोल के नीचे से बाहर निकाला। जिसे घायल हालात में पीजीआई रोहतक में लाया गया जहां कुछ देर बाद इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम हार्दिक उम्र 16 साल के रूप में हुई है। इस हादसे का घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। कैसे प्रेक्टिस के दौरान लोहे का पोल उस पर गिर गया।
यहां देखें वीडियो
कई नेशनल इवेंट में पदक जीत चुका था हार्दिक
हार्दिक ने कांगडा में 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोंगिता में सिल्वर, हैदराबाद में हुई 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और पुडुचेरी में हुई 39 यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उसकी अचानक मौत से परिवार में गम का माहौल है।
वहीं एक ऐसा ही हादसा बहादुरगढ़ में हुआ है। जहां होशियार सिंह खेल स्टेडियम में भी दो दिन पहले रविवार को बास्केटबॉल का लोहे का पोल गिर गया था। इसके नह नीचे दब गया था। अमन की उम्र 15 साल थी। वह साढ़े तीन बजे के करीब प्रेक्टिस करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान वह भी पोल से गिरने से दब गया था। उसको भी रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया था। कल उसकी मौत इलाज के दौरान हुई थी।
रिपोर्ट- सुनील कुमार
