रेवाड़ी में ऑटो स्पेयर पार्ट्स कंपनी में बड़ा विस्फोट, एक दर्जन कर्मचारी घायल
रेवाड़ी में ऑटो स्पेयर पार्ट्स कंपनी में बड़ा विस्फोट, एक दर्जन कर्मचारी घायल
Edited By : Niraj Kumar
Published : Mar 16, 2024 09:03 pm IST,
Updated : Mar 17, 2024 12:08 am IST
रेवाड़ी के ऑटो स्पेयर्स पार्ट्स की कंपनी में ब्लास्ट में करीब एक दर्जन कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Image Source : INDIA TVरेवाड़ी में ऑटो स्पेयर पार्ट्स कंपनी में बड़ा विस्फोट
हरियाणा के रेवाड़ी में ऑटो स्पेयर पार्ट्स कंपनी में ब्लास्ट की खबर है। बताया जाता है कि ब्लास्ट काफी तेज था। ब्लास्ट में एक दर्जन कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक धारूहेड़ा स्थित ऑटो स्पेयर पार्ट्स कंपनी के डस्ट कलेक्टर में यह विस्फोट काफी तेज था। इस ब्लास्ट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।