1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर में LPG सिलेंडर की किल्लत, रोटी बनना बंद, सिर्फ कढ़ी-चावल बांट रहे

पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर में LPG सिलेंडर की किल्लत, रोटी बनना बंद, सिर्फ कढ़ी-चावल बांट रहे

अमेरिका और इजरायल का ईरान के साथ चल रहे युद्ध की वजह से देशभर में कई जगहों पर LPG गैस की दिक्कत हो रही है। इसका असर अब मंदिर तक भी पहुंच गई है। अब यहां रोटी बननी बंद हो चुकी है।

श्री माता मनसा देवी मंदिर में भंडारा बंद- India TV Hindi
Image Source : SHRI MATA MANSA DEVI TEMPLE WEBSITE श्री माता मनसा देवी मंदिर में भंडारा बंद

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध के कारण LPG गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। देश में कई जगहों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कई सारे होटल और रेस्टोरेंट में खाने की चीजों को लिमिटेड कर दिया गया है, क्योंकि उन्हें कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आपको बता दें कि सिलेंडर की यह किल्लत अब मंदिर में भी पहुंच गई है। देश में हो रही LPG सिलेंडर की कमी के क्रम में पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत हुई और इसके चलते लकड़ी के बॉयलर का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन चपाती बननी बंद हो गई है।

यहां से कम्युनिटी किचन भी चलाया जाता है, जो शहर के तीन अस्पतालों में खाना पहुंचते हैं। सिलेंडर ना मिल पाने की वजह से चपाती और हलवा नहीं बन पा रहा। बर्तन में घी डाला गया है, लेकिन सिलेंडर खत्म हो गया। लिहाजा हलवा तैयार नहीं हो पाया।

फीकी पड़ सकती है नवरात्र की रौनक

यहां पर हर रोज करीब 1000 से 1500 लोगों का खाना तैयार होता है। इनके सामने सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि 19 तारीख से नवरात्र शुरू होने वाले हैं। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। अगर एलपीजी सिंलेंडर की कमी बनी रही तो नवरात्र की रौनक फीकी पड़ सकती है।

चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर ने क्या कहा?

मंदिर में भंडारा बंद होने के बाद श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर संजय ने बताया कि गैस उपलब्ध न होने की स्थिति में फिलहाल लकड़ी और कोयला से जलने वाली भट्टी का सहारा लिया जाएगा। इस भट्टी पर सीमित मात्रा में कढ़ी चावल तैयार कर भक्तों को परोसा जाएगा, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम प्रसाद और भोजन मिल सके।

ये भी पढ़ें-

झज्जरः पत्नी को गले लगाकर ट्रेन के आगे सो गया पुलिसकर्मी, दोनों के शरीर के हुए टुकड़े-टुकड़े, डीसीपी हैडक्वार्टर में था तैनात