A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. दूसरी शादी करना चाहता था साहिल, इसी वजह से की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने बड़ा खुलासा

दूसरी शादी करना चाहता था साहिल, इसी वजह से की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने बड़ा खुलासा

साहिल ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह दूसरी शादी करना चाहता था। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस साहिल को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है।

Representative Image- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने सिटावली निवासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने बड़ा खुलासा हुआ है। साहिल दूसरी शादी करना चाहता था, इसीलिए निशा के साथ उसकी अनबन रहती थी।

शादी को लेकर निशा और साहिल में झगड़ा होता रहता था। साहिल ने बीती बुधवार की देर रात निशा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की, जिसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

पिछले साल ही हुई थी शादी

हत्यारे साहिल और निशा की शादी पिछले साल फरवरी के महीने में हुई थी। पहले तो सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन रहने लगी। साहिल दूसरी शादी करना चाहता था और वह अक्सर निशा से कहता था कि तुझे मारकर दूसरी शादी करूंगा। दो महीने पहले निशा ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से साहिल उसे ज्यादा परेशान करने लगा। निशा के साथ उसकी छोटी बहन की शादी साहिल के भाई से हुई थी।

घटना वाले दिन खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। इसके बाद साहिल ने चाकू से निशा के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। निशा की मां सपना ने बताया कि वह घटना के समय मेरठ में थी। छोटी बेटी ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। अब उसके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। इससे पहले मेरढ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में भी हत्यारे का नाम साहिल ही था, जिसने अपनी प्रेमिका के पति को मारकर ड्रम में भर दिया था।

(सोनाीपत से सनी मलिक की रिपोर्ट)