A
Hindi News हरियाणा करनाल में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत; कई घायल

करनाल में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत; कई घायल

हरियाणा के करनाल में एक बेकाबू ट्रक ने बस और कार समेत पांच वाहनों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

एक्सीडेंट में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त- India TV Hindi Image Source : REPORTER एक्सीडेंट में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

करनालः करनाल जिले के घरौंडा में नेशनल हाइवे-44 पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बस, कार और दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खौफनाक था कि राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। 

रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने 5 वाहनों को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोड एक्सीडेंट टोल प्लाज़ा से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ। करनाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर ट्रक अचानक डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड आ गया। संदेह है कि ड्राइवर या तो सो गया था या नशे में था। ट्रक सीधे पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गया। जोरदार टक्कर से बस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ट्रक ने दो बाइकों और एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार ट्रक कार को घसीटता हुआ सर्विस लेन की रेलिंग के पास जाकर पलट गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

Image Source : reporter एक्सीडेंट में बस क्षतिग्रस्त

कार और बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह ऑटो से जा रहा था। उसने अपनी आंखों के सामने यह भयंकर हादसा होते देखा। ट्रक ने सबसे पहले कार को कुचला, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आए और उनकी भी जान चली गई। कार में फंसे दो लोगों को काटकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक चालक को भी शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।

मृतकों की नहीं हो सकी पहचान

पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जांच अधिकारी राजेश मालिक ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए ID प्रूफ की जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

रिपोर्ट- अमिट भटनागर, करनाल