1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. VIDEO: रेवाड़ी में बीच सड़क पर बवाल, महिला ने बरसाए पुलिसकर्मी पर लात-घूंसे

VIDEO: रेवाड़ी में बीच सड़क पर बवाल, महिला ने बरसाए पुलिसकर्मी पर लात-घूंसे

पुलिसकर्मी महिला से बचने के लिए पहले एक गाड़ी में घुस गया। उसके बाद महिला ने उसे खींचकर बाहर निकाल लिया।

haryana, rewari- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महिला ने बरसाए पुलिसकर्मी पर लात-घूंसे

रेवाड़ी:  रेवाड़ी के बावल में एक पुलिसकर्मी की धुनाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी पर लात-घूंसे बरसा रही है। वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी बावल थाना में तैनात SPO बताया जा रहा है। रेवाड़ी के बावल में बाजार के बीचों-बीच महिला ने पुलिसकर्मी की सरेआम धुनाई कर दी गई। महिला से बचने के लिए पुलिसकर्मी भागता हुआ नजर आ रहा है लेकिन महिला उसका पीछा नहीं छोड़ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सरेआम बरसाए लात-घूंसे

घटना गर्ल्स कालेज के सामने की है, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है पुलिसकर्मी बावल थाना का SPO है। उस पुलिसकर्मी पर एक महिला थप्पड़ बरसा रही है। पुलिसकर्मी महिला से बचने के लिए पहले एक गाड़ी में घुस गया। उसके बाद महिला ने उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। गाड़ी से निकलने के बाद पुलिसकर्मी बाजार में दौड़ लगा रहा है, महिला भी पीछे-पीछे भागते हुए नजर आ रही है। इस दौरान महिला लगातार पुलिसकर्मी पर थप्पड़ बरसा रही थी।

फोन पर हुई बातचीत के बाद कर दी धुनाई

वायरल वीडियो में पुलिस की धुनाई करने वाली महिला की ड्रेस से लग रहा है कि वो भी किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। बताया जा रहा है पुलिसकर्मी ने फोन पर महिला को कुछ बोल दिया था, जिसके बाद महिला को पुलिसकर्मी बाजार में मिल गया तो महिला ने वहीं पर ही पिटाई शुरू कर दी। दोनों पक्षों के द्वारा अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।