A
Hindi News हरियाणा कौन है वो किसान, जिसकी बेटी की शादी में अचानक पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आईं तस्वीरें

कौन है वो किसान, जिसकी बेटी की शादी में अचानक पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आईं तस्वीरें

सोनीपत में राहुल गांधी एक किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऐसे में ये चर्चा हो रही है कि वो कौन किसान है, जिसकी बेटी की शादी में राहुल गांधी पहुंचे हैं।

Rahul Gandhi- India TV Hindi Image Source : X@INCINDIA राहुल गांधी

सोनीपत: कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत में एक किसान की बेटी की शादी में पहुंचे हैं। इस मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं। कांग्रेस ने खुद इस मौके की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की और उस किसान के बारे में भी बताया, जिसके घर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने शिरकत की।

कौन है वो किसान, जिसके घर पहुंचे राहुल?

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करके बताया, "राहुल गांधी सोनीपत में किसान संजय मलिक की बेटी की शादी समारोह में शामिल हुए। राहुल गांधी ने 2023 में पहली बार संजय से मुलाकात की थी। उनके साथ खेतों में काम किया और किसान परिवारों के संघर्ष की कहानी सुनी।"

कांग्रेस ने बताया, "राहुल गांधी ने संजय मलिक और उनके परिवार के हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया था। आज राहुल गांधी उनके परिवार की खुशियों का हिस्सा बने हैं।"

गौरतलब है कि राहुल गांधी समय-समय पर किसानों के साथ संवाद करते रहे हैं। वह किसानों की समस्याओं को सुनते हैं और उस पर अपने विचार रखते हैं। वह मानते हैं कि किसान देश के सबसे अहम वर्ग में से एक हैं और उनके लिए योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ पहुंचाना चाहिए।

हालही में इसलिए चर्चा में थे राहुल

हालही में राहुल गांधी इसलिए चर्चा में रहे थे क्योंकि उन्होंने मिडिल ईस्ट टेंशन को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर रहा था, "पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन हमारे compromised प्रधानमंत्री में इस पर चर्चा करने का साहस नहीं है। शेयर बाज़ार गिर रहा है, LPG की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच रही हैं - इसका सीधा असर आम आदमी, घरेलू बजट और छोटे व मध्यम व्यवसायों पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को blackmail किया जा रहा है। उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे।"