1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. ब्यॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने पति का रेत दिया गला, जब तक मर नहीं गया तब तक चाकू से करती रही वार

ब्यॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने पति का रेत दिया गला, जब तक मर नहीं गया तब तक चाकू से करती रही वार

फरीदाबाद में पुलिस ने एक महिला को उसके प्रेमी के साथ हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची, क्योंकि पति उनके 'अफेयर' के रास्ते में आ रहा था।

पुलिस हिरासत में महिला और उसका प्रेमी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिस हिरासत में महिला और उसका प्रेमी

हरियाणा में फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक फरीदाबाद के पल्ला की श्याम कॉलोनी के पास रहता था और मूल रूप से यूपी के हाथरस का रहने वाला था। मृतक की गर्दन पर चाकू के कई निशान मिले हैं। आरोप है कि महिला पति को तब तक मारती रही, जब तक वह मर नहीं गया। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक के गर्दन पर चाकू के घाव मिले हैं। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक गोपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुमारपुर गांव का रहने वाला था। वह करीब 15 साल से फरीदाबाद में रह रहा था और DLF इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। 

पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

 घटना 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब श्याम कॉलोनी में गोपाल नाम के शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश में जो खुलासा हुआ, उसने सभी के होश उड़ा दिए। मृतक गोपाल यूपी के हाथरस का रहने वाला था और पिछले कई सालों से फरीदाबाद में काम कर रहा था। लेकिन उसकी पत्नी का दिल गांव के ही योगेंद्र नाम के युवक पर आ गया था।

क्राइम ब्रांच DLF ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। प्रेमी योगेंद्र ने ही महिला को उकसाया और कहा कि 'गोपाल को रास्ते से हटा दो, फिर हम शादी कर लेंगे और बाकी सब मैं संभाल लूंगा'। इसी साजिश के तहत महिला ने सोते हुए अपने पति का गला रेत दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और महज 24 घंटे के अंदर कातिल पत्नी और उसके प्रेमी योगेंद्र को धर दबोचा। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक महिला का अपने ही गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया और गोपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 

बेटी ने मृतक के भाई को किया फोन

पुलिस के अनुसार, गोपाल की पत्नी काजल 13 अक्टूबर को अपने तीन बच्चों में से दो के साथ अपने गांव से फरीदाबाद आई थी और श्याम कॉलोनी में एक रिश्तेदार के घर रुकी थी। अगले दिन गोपाल भी उनसे मिलने वहां गया था। गुरुवार सुबह उनकी बेटी ने गोपाल के भाई भूरा को फोन करके बताया कि उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। जब भूरा वहां पहुंचा, तो उसने अपने बड़े भाई को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी। इससे पहले अभी हाल में करनाल में चाकू गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया था। 

रिपोर्टः विनोद मित्तल

ये भी पढ़ेंः बहादुरगढ़ में BJP जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चोरी, महज 7 मिनट में घर के सामने से उठा ले गए चोर, देखें-CCTV वीडियो