A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में महिला ने नाबालिग को 10 हजार रुपये में बेचा, होटल में ले जाकर युवक ने किया रेप

हरियाणा में महिला ने नाबालिग को 10 हजार रुपये में बेचा, होटल में ले जाकर युवक ने किया रेप

हरियाणा में एक महिला ने नाबालिग लड़की को 10 हजार रुपये में बेच दिया। खरीदने वाले युवक ने नाबालिग का रेप किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस हिरासत में आरोपी

सिरसाः ब्यूटीपार्लर का काम दिलवाने के बहाने फतेहाबाद से लाकर नाबालिग लड़की को 10 हजार रुपये में बेचे जाने को सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरीददार युवक ने किशोरी को बरनाला रोड स्थित होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बेचने वाली महिला पूजा ने युवक को ब्लैकमेल करने के लिए षड़यंत्र रचा। महिला अपने साथी के साथ किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंची और खरीददार युवक पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। 

नाबालिग ने पुलिस को बताई सच्चाई

महिला ने किशोरी को खुद की बेटी बताया और महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस को महिला की बातों पर संदेह हुआ तो किशोरी से अकेले में बातचीत की गई। पूछताछ में किशोरी से सारे मामले का खुलासा किया। उसने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का सामान लेने के लिए हिसार गई थी। वह फतेहाबाद की रहने वाली है। हिसार में उसकी मुलाकात पूजा से हुई जो वहां मसाज सेंटर चलाती थी। पूजा ने किशोरी को ब्यूटी पार्लर का काम दिलवाने का झांसा दिया। 

नाबालिग लड़की को 10 हजार में बेचा

महिला मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गिरोह चलाती है। कुछ समय पूर्व वह हिसार से सिरसा के मेला ग्राउंड में आकर रहने लगी। यहीं एक युवक ने महिला को अविवाहित युवती दिलवाने का प्रस्ताव रखा। दोनों में सौदा 10 हजार रूपये में तय हो गया। महिला पूजा ने फतेहाबाद में रहने वाली किशोरी से संपर्क किया और उसे ब्यूटी पार्लर का काम दिलवाने का झांसा दिया। किशोरी उसके झांसे में आ गई। इसके बाद महिला पूजा अपने एक साथी सहित युवक को लेकर फतेहाबाद में पहुंची। फतेहाबाद ये गाड़ी में किशोरी को साथ लेकर सिरसा आई। यहां युवक किशोरी को बरनाला रोड स्थित होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर महिला, उसके साथी व दुष्कर्म करने वाले युवक को काबू कर लिया। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीएसपी राजेश कुमार ने महिला थाना में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के बयानों पर दुष्कर्मी युवक, बेचने वाली महिला व उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

रिपोर्ट- विक्रम भाटिया, सिरसा