1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चली गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल, PGI रोहतक रेफर

हरियाणाः भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चली गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल, PGI रोहतक रेफर

भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। वकील और अन्य लोग दहशत में आ गए। चाय की दुकान पर बैठे एक युवक को गोली लगी है।

भिवानी कोर्ट परिसर में चली गोलियां, जांच करती पुलिस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT भिवानी कोर्ट परिसर में चली गोलियां, जांच करती पुलिस

भिवानीः हरियाणा के भिवानी के कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर को गोलियां चली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट परिसर में चाय की दुकान पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद PGI रोहतक रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान गांव मोखरा निवासी लवलीन के रूप में हुई है।  

दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में चली गोली

इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी DSP अनूप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भिवानी के कोर्ट परिसर में 1.15 मिनट पर गोली चली है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम भी पहुंची है। आरोपियों की गिरफ्तार की प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायल लवलीन किसी और के साथ कोर्ट परिसर में आया था और इसके साथी किसी केस में कोर्ट आए थे। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में जल्द ही बता दिया जाएगा। हम इस मामले में काफी नजदीक पहुंच चुके हैं।

करीब चार लोगों ने चलाई गोलियां

बार एसोसिएशन प्रधान संदीप तंवर ने बताया कि उन्होंने सूचना मिली थी कि सवा एक बजे सूचना मिली कि कोर्ट परिसर में चाय की दुकान के पास गोली चली है और 3 से 4 युवकों द्वारा गोली चलाई गई है। इसमें एक युवक घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन द्वारा कोर्ट परिसर में 35 से अधिक कैमरा लगाए हुए हैं और पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज देख रही हैं। 

गोली चलने की आवाज सुनकर वकील और कोर्ट में आए आम नागरिकों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने भिवानी शहर से निकलने वाले जगहों पर नाके लगाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आ सके।

रिपोर्ट- सुनील कुमार