A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. जानिए कैसे पता करें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट, कैसे मिलेगा बीमा

जानिए कैसे पता करें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट, कैसे मिलेगा बीमा

आप के घर में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की एक्सपायरी डेट क्या है? आप की रसोई में लगे गैस सिलेंडर से हादसा हो जाने पर आपको कितना बीमा मिलता है? ये ऐसे सबाल हैं जिनके

गैस सिलेंडर पर मिलता...- India TV Hindi
गैस सिलेंडर पर मिलता है लाखों का बीमा, जानें क्लेम का तरीका

आप के घर में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की एक्सपायरी डेट क्या है? आप की रसोई में लगे गैस सिलेंडर से हादसा हो जाने पर आपको कितना बीमा मिलता है? ये ऐसे सबाल हैं जिनके जबाव सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले शायद 1 फीसद उपभोक्ता भी नहीं जानते होंगे। जागरुकता कम होने के कारण ज्यादातर लोग सिलेंडर बिना एक्सपायरी डेट देखे ही खरीद लेते हैं। लेकिन इससे बड़े जानलेवा हादसे होने की आशंका होती है। ध्यान रखें एक्सपायरी डेट देखे बिना सिलेंडर न खरीदें। साथ ही हादसा होने पर उपभोक्ता को कंपनी की ओर से 50 लाख रुपए तक का बीमा मिलता है। बीमे के लिए चुकाया जाने वाला प्रीमियम आपकी ओर से भुगतान की जाने वाली राशि में सम्मिलित होता है। लेकिन जानकारी के अभाव में उपभोक्ता इसका लाभ नहीं उठा पाते।

एक्सपायरी डेट जानने का तरीका

सिलेंडर की पट्टी पर ए, बी, सी, डी और 12, 13, 15 लेटर और नंबर की सहायता से एक कोड लिखा होता है। गैस कंपनियां साल के कुल 12 महीनों को चार हिस्सों में बांटकर सिलेंडरों का ग्रुप बनाती हैं। मसलन, 'ए' ग्रुप में जनवरी, फरवरी, मार्च और 'बी' ग्रुप में अप्रैल मई जून होते हैं। ऐसे ही 'सी' ग्रुप में जुलाई, अगस्त, सितंबर और 'डी' ग्रुप में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर होते हैं।
सिलेंडरों पर लिखा कोड़ इन लेटर की सहायता से एक्सपायरी या टेस्टिंग का महीना दर्शाता है। साथ ही आगे लिखा नंबर एक्सपायरी ईयर का होता है। 

उदाहरण से समझें
'A-12' का मतलब सिलेंडर की एक्सपायरी डेट मार्च, 2012 है। ऐसे ही, 'सी-12' का मतलब सितंबर, 2012 के बाद सिलेंडर का इस्तेमाल खतरनाक है।

आगे जानिए बीमे का गणित और  एक्सपायरड सिलेंडर मिलने पर क्या लें एक्शन...

Latest India News