1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. कैमरन की जीत से नारायण मूर्ति का दामाद बना ब्रिटिश सांसद

कैमरन की जीत से नारायण मूर्ति का दामाद बना ब्रिटिश सांसद

नई दिल्ली: ऑक्सफोर्ड और स्टेनफोर्ड ग्रेजुएट 34 वर्षीय रिशि सौनक अब ब्रिटिश संसद में बैठेंगे। ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य सौनक भारत के आईटी दिग्गज नारायण मूर्ति के दामाद हैं। सौनक अक्षता मूर्ति के

ब्रिटिश संसद में...- India TV Hindi
ब्रिटिश संसद में बैठेगा नारायण मूर्ति का दामाद

नई दिल्ली: ऑक्सफोर्ड और स्टेनफोर्ड ग्रेजुएट 34 वर्षीय रिशि सौनक अब ब्रिटिश संसद में बैठेंगे। ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य सौनक भारत के आईटी दिग्गज नारायण मूर्ति के दामाद हैं। सौनक अक्षता मूर्ति के पति हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में डेविड कैमरन की कंजरवेटिव पार्टी ने बड़ी जीत हालिल की है। सौनक ने उत्तरी यार्कशायर के रिचमंड से जीत हासिल की है। इस सीट पर कंजरवेटिव पार्टी का काफी समय से दबदबा रहा है।  

रिचमंड एक ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है और पिछले 26 सालों से इस सीट पर विलियम ह्यूग कंजरवेटिव पार्टी को नेतृत्व देते आ रहे थे। ह्यूग ने जुलाई 2014 में विदेश सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था।   

Latest India News