1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. टेसला की नई बैटरी करेगी आपके घर और ऑफिस को रौशन

टेसला की नई बैटरी करेगी आपके घर और ऑफिस को रौशन

सिर्फ कार नहीं आपके घरों के लिए भी बैटरी बनाएगी टेसला, नए प्रोडक्ट लॉन्च वर्षों तक कारों के बैटरी बनाने के बाद अब अमेरिका की बड़ी इलेक्ट्रिक कंपनी टेसला अब आपके घर और ऑफिस को

टेसला की  बैटरी करेगी...- India TV Hindi
टेसला की बैटरी करेगी आपके घर और ऑफिस को रौशन

सिर्फ कार नहीं आपके घरों के लिए भी बैटरी बनाएगी टेसला, नए प्रोडक्ट लॉन्च
वर्षों तक कारों के बैटरी बनाने के बाद अब अमेरिका की बड़ी इलेक्ट्रिक कंपनी टेसला अब आपके घर और ऑफिस को रौशन करने के लिए भी बैटरी बनाएगी। अपने इस नए प्रोडक्ट को लॉन्च करते हुए कंपनी के सीईओ एलोन मस्क ने यह जानकारी दी कि इस बैटरी की कीमत भारत में करीब 1,90,000 से 2,25,000 रुपए होगी। यह भाव रुपए के मुकाबले डॉलर के मौजूदा भाव 63.52 के आधार पर हैं। साथ ही इसकी खासीयत ये सोलर एनर्जी प्रोडक्ट के मुकाबले काम करेगा।

क्या हैं इसकी खासियत

यह 7-10 किलो वाट प्रति घंटा रीचार्जेबल लीथीयम आयन बैटरी है।

कई रंगो में उपलब्ध होगा यह प्रोडक्ट।

इसको लगाने के लिए किसी रूम की भी ज़रूरत नहीं है, इसे घर के गराज में या किसी भी दीवार पर लगाया जा सकता है।

इसकी क्षमता 10 किलो वाट प्रति घंटा की होगी और कीमत 3,500 अमरीकी डॉलर है।

वहीं 7 किलो वाट प्रति घंटा वाली की कीमत $3,000-$3,500 के बीच की है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि टेसला इसकी 10 साल तक की वारंटी दे रहा है और आने वाले समय में वह 20 साल की कर देगा।

यह इंटीग्रेटिड हीट मेनेजमेंट से लेस होगा जो घर के अंदर या बाहर आसानी के लगाया जा सकता है। इसका तापमान -20°C से 43°C तक का है।

कंपनी अमेरिका से इसकी शिपिंग इस साल गर्मियों में शुरु कर देगी।

Latest India News