1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ ने कहा, अपने पिता पर फिल्म बनाना मुश्किल

सैफ ने कहा, अपने पिता पर फिल्म बनाना मुश्किल

मुंबई: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान चाहते हैं कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी पर फिल्म बने लेकिन उन्हें लगता है कि दिग्गज क्रिकेटर पर फिल्म बनाना उनके लिए एक मुश्किल काम होगा। हाल

सैफ ने कहा, अपने पिता...- India TV Hindi
सैफ ने कहा, अपने पिता पर फिल्म बनाना मुश्किल

मुंबई: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान चाहते हैं कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी पर फिल्म बने लेकिन उन्हें लगता है कि दिग्गज क्रिकेटर पर फिल्म बनाना उनके लिए एक मुश्किल काम होगा। हाल के दिनों में हिन्दी फिल्म जगत में खिलाडि़यों के जीवन पर फिल्म बनाने का सिलसिला शुरू हुआ है। यह पूछे जाने पर कि पटौदी के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए उनसे संपर्क किया गया है तो उन्होंने कहा कि दिलचस्प कहानी के लिए वह सुझाव देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, पटकथा पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि अधिकतर अभिनेता इसे नहीं कर सकते... वह एक स्टाइलिश बल्लेबाज थे.. आप उसकी नकल कैसे कर सकते हैं। एक बेटे के तौर पर इसमें अगर मैं न्याय नहीं कर सका तो यह काफी शर्मनाक होगा। सैफ (45) ने पूर्व में अपने पिता पर एक डक्यूमेंटरी बनाने की इच्छा जताई थी लेकिन ऐसा लगता है कि वह अब भी इस पर विचार कर रहे हैं।

उनसे जब डक्यूमेंटरी की योेजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, एक डक्यूमेंटरी बनाने के लिए अधिक फुटेज नहीं है, मेरे हाथ जो लगा है वह दुलर्भ और कम है। अगर हमें इसके बारे में कुछ और ब्यौरा मिलता है तो यह शानदार हो सकता है।

Latest Bollywood News