जगेंद्र सिंह के बाद अब मध्यप्रदेश में पत्रकार को जिंदा जलाया!
जगेंद्र सिंह के बाद अब मध्यप्रदेश में पत्रकार को जिंदा जलाया!
Anurag Upadhyay
Published : Jun 21, 2015 06:21 pm IST, Updated : Jun 22, 2015 12:12 pm IST
नई दिल्ली: पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के बाद अब मध्यप्रदेश में लापता युवा पत्रकार संदीप कोठरी की हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अपनी जांच में
जगेंद्र सिंह के बाद अब मप्र में पत्रकार को जिंदा जलाया!
नई दिल्ली: पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के बाद अब मध्यप्रदेश में लापता युवा पत्रकार संदीप कोठरी की हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अपनी जांच में जुट गयी है।
संदीप कोठारी का यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटंगी के पास शुक्रवार की देर शाम कार सवार कुछ लोगों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वे अपनी मोटरसाइकल से जा रहे थे।
संदीप के साथ एक और व्यक्ति था जिसे कार में सवार लोगों ने मारपीट करके भगा दिया और वह संदीप को अपनी कार में बिठा ले गए।