1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: एक घर, 6 शव, और अनसुलझे सवाल

VIDEO: एक घर, 6 शव, और अनसुलझे सवाल

मोगा: पंजाब के मोगा में एक घर से 6 शव मिलने से सनसनी फैल गई, आधा दर्जन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मोगा के बाघापुराना गांव का है जहां चमकौर सिंह

VIDEO: एक घर, 6 शव, और...- India TV Hindi
VIDEO: एक घर, 6 शव, और अनसुलझे सवाल

मोगा: पंजाब के मोगा में एक घर से 6 शव मिलने से सनसनी फैल गई, आधा दर्जन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

घटना मोगा के बाघापुराना गांव का है जहां चमकौर सिंह के घर पर पूजा-पाठ का आयोजन किया गया था। इस पूजा में एक ग्रंथी हरमिंदर सिंह और गांव के 5 लोग मौजूद थे।

रात में सबकुछ ठीक था लेकिन सुबह घर में सबके शव मिले। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने बताया कि जिस कमरे से 5 शव मिले वहां सल्फास की गोलियों के कई खोखे बिखरे थे।

तो क्या सल्फास की गोली खिलाकर कातिल ने 5 लोगों का गला रेत दिया? क्या घर में मौजूद बाबा ही 5 लोगों का कातिल है, ऐसा इसलिए भी कि ग्रंथी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला और उसका शव भी घर के बाहर गेट के पास मिला।

फिलहाल पुलिस के पास इन सवालों के जवाब नहीं। लेकिन वारदात के पीछे पुलिस को पंथ पर हत्या का शक है।

अगली स्लाइड में देखें 6 लोगों की मर्डर मिस्ट्री का वीडियो......

Latest India News