1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एक साल मोदी सरकार: भाजपा ने दिया 'साल एक काम अनेक' का नारा

एक साल मोदी सरकार: भाजपा ने दिया 'साल एक काम अनेक' का नारा

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने आज अपना 1 साल पूरा कर लिया है और सरकार के सफल कार्यकाल का बखान करते हुए केंद्रीय मंत्री जनता के बीच में 'साल एक काम अनेक' का नारा बुलंद

एक साल मोदी सरकार: आज...- India TV Hindi
एक साल मोदी सरकार: आज देश भर में होगा जश्न

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने आज अपना 1 साल पूरा कर लिया है और सरकार के सफल कार्यकाल का बखान करते हुए केंद्रीय मंत्री जनता के बीच में 'साल एक काम अनेक' का नारा बुलंद करेंगे। अपनी सरकार के एक साल पूरा होने के जश्न को आगे बढ़ाते हुए आज प्रधानमंत्री खुद दूरदर्शन के एक नए किसान चैनल का उदघाटन करेंगे। साथ ही जश्न में पीएम मोदी का साथ देने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज पार्टी हेडक्वॉर्टर में मीडिया के सामने करेंगे सरकार की एक साल की उपलब्धियों का बखान, तो दूसरी तरफ स्मृति ईरानी अमेठी में रैली कर 5000 लोगों का बीमा करा कर उन्हें तोहफा देंगी।

'26 मई, 2014' यानि आज ही के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मथुरा से ज़बरदस्त जश्न के आगाज़ के बाद करीब एक हफ्ते तक देश भर के अलग-अलग शहरों में बीजेपी का जश्न जारी रखेगी।

सरकार की एक साल की उपलब्धियों को देशभर में पहुंचाने के लिए मोदी सरकार के मंत्रियों की पूरी टीम- राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी और रविशंकर प्रसाद जैसे केंद्र के बड़े मंत्री देशभर में 200 रैलियों और 5000 जनसभाओं के ज़रिए सरकार की कामयाबी का प्रचार करेंगे।

सरकार के 1 साल पूरे होने पर मोदी के मंत्रियों का आज का कार्यक्रम है :

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में पीसी और करनाल में रैली करेंगे

मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी में 5000 लोगों का बीमा करवाएंगी

वित्त मंत्री अरुण जेटली अहमदाबाद और वड़ोदरा में जनसभा करेंगे

गृह मंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता में जनसभा को संबोधित करेंगे

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी में पटना में सरकार की कामयाबी बताएंगे

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भोपाल में पासपोर्ट ऑफिस का उद्घघाटन करेंगी

रेल मंत्री सुरेश प्रभु विदिशा में रेल मोटर फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे

Latest India News