Mann Ki Baat Highlights: ‘मन की बात’ में PM मोदी ने लेह के एयरपोर्ट और पूर्णिया की महिलाओं का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह इस रेडियो कार्यक्रम का 62वां संस्करण था। बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। 26 जनवरी को हुए अपने पिछले संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से नए दशक में नए संकल्प के साथ भारत माता की सेवा करने का आग्रह किया था।
आइए, जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस खास कार्यक्रम ‘मन की बात’ में किन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की:
Live updates : Mann Ki Baat 23rd February Live Updates
-
February 23, 2020 11:59 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाशिवरात्रि का पर्व देश में मनाया गया। भोले बाबा की कृपा आप पर बनी रहे। आपकी मनोकामना शिवजी पूरी करेंः मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पूर्णिया की महिलाओं ने शहतूत के पेड़ पर रेशम के कीड़ों से कोकुन तैयार करती थीं, जिसका उन्हें मामूली दाम मिलता था। उसे खरीदकर उससे रेशम के धागे बनाने वाले लोगों को अच्छी कीमत मिलती थी। बाद में इन महिलाओं ने नई शुरुआत की। इन महिलाओं ने सरकार के सहयोग से शहतूत उत्पादन समूह बनाए। फिर रेशम के धागे बनाए और इन धागों से उन्होंने खुद ही साड़ी बनवाकर बेचना शुरू किया। अब ये साड़िया हजारों में बिक रही हैं: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:30 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
105 वर्षीय भागीरथा अम्मा की कहानी अदभुत है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए भीतर का विद्यार्थी कभी मरना नहीं चाहिए। अम्मा यही प्रेरणा देती है। केरल की कोल्लम में रहने वाली भागीरथा अम्मा ने अपना हौसला नहीं खोया, लेवल फोर की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त किए। गणित में उन्हें 100 अंक मिले हैं। अम्मा अब और आगे पढ़ना चाहती हैं। भागीरथी अम्मा को प्रणाम करना चाहता हूं: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
काम्या कार्तिकेयन की उपबल्धि की चर्चा जरूर करूंगा। माउंट एकोनगोवा को फतह करने वाली काम्या को बधाई। दक्षिण अमेरिका में सबसे ऊंची चोटी है यह। 7000 मीटर से ऊंची है। काम्या ने सबसे पहले वहां हमारा तिरंगा फहराया है। मिशन साहस पर हैं काम्या, वह सभी महाद्वीपों को सभी ऊंची चोटियों को फतह की कोशिश में जुटी है: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
लेह के एयरपोर्ट से जब AN-32 विमान ने उड़ान भरी तो एक नया इतिहास बन गया। इस उड़ान में 10 फीसदी इंडियन बायो जेट फ्यूल का मिश्रण किया गया। ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों इंजनों में इस मिश्रण का इस्तेमाल किया गया। जहां से इस विमान ने उड़ान भरी यह दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बसे एयरपोर्ट में से एक है: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:27 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
युविका, युवा विज्ञानी कार्यक्रम इसरो का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में युवा छुट्टियों के दिनों में स्पेस साइंस, और स्पेस कार्यक्रम के बारे में सीखते हैं: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:26 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
श्रीहरिकोटा से होने वाली रॉकेट लॉन्चिंग को सामने बैठकर देख सकते हैं। विजिटर गैलरी बनाई गई है। 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कई स्कूल अपने विद्यार्थियों को रॉकेट लॉन्चिंग दिखाने के लिए ले जा रहा हैं। स्कूल के प्रिंसिपल से आग्रह करता हूं कि वे छात्रों को ले जाएं: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:25 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हम जो जानते हैं, वह महज एक मुट्ठी भर रेत है, वह अपने आपमें पूरे ब्रह्मांड के समान है। इस देश के लिए भी ऐसा ही है, जितना जाने उतना ही कम है: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:21 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हमारे देश की परम्पराएं हमारे पूर्वजों की विरासत है, जहां प्रकृति प्रेम, जीवों के प्रति दया और आतिथ्य है। भारत विभिन्न प्रजाति के प्रवासी पक्षियों का आशियाना है. इस मुद्दे पर 'COP-13 Convention' में काफ़ी मनन, चिंतन और मंथन हुआ और हमारे प्रयासों की सराहना भी: मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:18 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
मेघालय एक दुर्लभ प्रजाति का घर है। यह भारत की जैव विविधता को एक नया आयाम देने वाला है। हमारे पास बहुत सारे अजूबे हैं, जिसका पता लगाना जरूरी है: मन की बात में पीएम मोदी
-
February 23, 2020 11:17 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
-
February 23, 2020 11:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए एक मंच तो है ही, लोगों को रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है। सबको हुनर हाट जरूर जाना चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
February 23, 2020 11:14 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित हुनर हाट में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प कला,वस्तुएं, खानपान, संगीत वाद्य यंत्र और कारीगरों-शिल्पकारों के हुनर की प्रशंसा करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित हुनर हाट में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प कला,वस्तुएं, खानपान, संगीत वाद्य यंत्र और कारीगरों-शिल्पकारों के हुनर की प्रशंसा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। AIR
हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परंपराओं की विविधिताओं के दर्शन किए। हुनर हाट के पीछे शिल्पकारों की साधना, लगन और हुनर के प्रति प्रेम की कहानियां हैं। बिहार के स्वादिष्ट लिट्ठी, चोखे का आनंद लिया। भरपूर आनंद लिया: मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी
'मन की बात' कार्यक्रम के आरम्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत की विशालता और विविधता को नमन करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।
पिछले संबोधन में पीएम मोदी ने हिंसा के जरिये समस्या का समाधान खोजने वाले लोगों से मुख्यधारा में आने का भी आग्रह किया था और कहा था कि किसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत एकमात्र रास्ता है।
26 जनवरी को अपने पिछले संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों से नए दशक में नए संकल्प के साथ भारत माता की सेवा करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि दुनिया को भारत से जो उम्मीदें हैं, उसे वह पूरी करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।