1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए हो: AAP

गुजरात विधानसभा चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए हो: AAP

अरविन्द केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी चाहती है कि इस वर्ष बाद में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव ईवीएम की बजाय मतपत्रों के माध्यम से कराये जाएं।

Gopal roy- India TV Hindi
Gopal roy

अहमदाबाद: अरविन्द केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी चाहती है कि इस वर्ष बाद में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव ईवीएम की बजाय मतपत्रों के माध्यम से कराये जाएं। आप के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने  कहा कि वे इस बाबत जल्द ही गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करेंगे। 

राय ने कहा, हम लोग गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास जाएंगे और इस साल बाद में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव ईवीएम की बजाय मतपत्रों के माध्यम से कराये जाने की मांग करेंगे। बसपा प्रमुख मायावती के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी आरोप लगाया है कि हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी थी। हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया है। 

इसी बीच राय ने कहा कि आप ने गुजरात में अपनी सांगठनिक क्षमता को बेहतर बनाने का फैसला किया है। पार्टी ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

Latest India News